Manipur Violence: कूकी गांव में बीएसएफ के जवानों को किया जाएगा तैनात
Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा को देखते हुए थवाई कूकी गांव में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की एक टीएण को यहां तैनात किए जाने का फैसला लिया गया है। बता दें कि यहां पर कूकी समुदाय के तीन लोगों की उपद्रवियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस घटना में शामिल अपराधियो को पकड़ने के लिए सुरक्षाकर्मी जंगलों में तलाश कर रहे हैं, माना जा रहा है कि हथियारबंद बदमाश यहीं छिपे हैं। लेकिन अभी तक सुरक्षाकर्मियों को इन लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल नहीं हो सकी है।

शुक्रवार की जिस तरह से तीन लोगों की हत्या की गई है उसके बाद प्रदेश में फिर से हिंसा का यह मामला 13 दिनों के बाद आया था। बता दें कि प्रदेश में कूकी और मैतेई समुदाय के बीच चल रहे संघर्ष में अबतक 155 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 50 हजार से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं।
शुक्रवार की घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस मामले पर चूरचांदपुर के डीसीपी से सफाई मांगी थी और मामले के जांच के आदेश दे दिए थे। बता दें कि चूरचांदपुर जिले में अधिकतर कूकी समुदाय के लोग रहते हैं।
बता दें कि 3 मई को मणिपुर में दो समुदायों के बीच टकराव की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद यह हिंसा में तब्दील हो गई थी। इस हिंसा के बाद यहां का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमे महिला को नग्न करके उसकी परेड कराई जा रही थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद देशभर में इसकी निंदा हुई। विपक्ष ने इस मसले पर सरकार को जमकर घेरा।
संसद के मानसून सत्र में मणिपुर मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा और खूब हंगामा किया। विपक्ष इस मुद्दे पर अलग से चर्चा की मांग के साथ सदन के भीतर प्रधानमंत्री मोदी के बयान की मांग कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications