Manipur: 'राहुल के काफिले पर ग्रेनेड अटैक का खतरा, हेलीकॉप्टर से जाने की सलाह', काफिला रोकने पर बोली पुलिस
पूर्वोत्तर के अहम राज्य मणिपुर में हिंसा का सिलसिला जारी है। केंद्र और राज्य सरकार ने वहां पर काफी पहले ही सेना और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी थी, लेकिन हालात अभी भी वैसे के वैसे बने हुए हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी गुरुवार को राज्य के दौरे पर पहुंचे।
राहुल गांधी हिंसा पीड़ितों से मिलने जा रहे थे, लेकिन उन्हें बिष्णुपुर में रोक दिया गया। वो वापस इम्फाल एयरपोर्ट जा रहे हैं, वहां से हेलीकॉप्टर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थल में जाएंगे। हालांकि उनको रोकने की वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हैं और कई जगहों पर उन्होंने प्रदर्शन किया।

मामले में बिष्णुपुर के एसपी हेसनाम बलराम सिंह ने कहा कि जमीनी स्थिति को देखते हुए हमने उन्हें (राहुल गांधी) आगे बढ़ने से रोक दिया। साथ ही उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए चुराचांदपुर की यात्रा करने की सलाह दी। जिस रास्ते से उनका काफिला जाने वाला था, वहां पर ग्रेनेड अटैक का खतरा है। ऐसे में उनको अनुमति नहीं दी गई।
हरओठेल में हुई फायरिंग
सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी राज्य में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही। इस बीच गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे के करीब अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। इस पर असम राइफल्स के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
मामले में एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों ने बिना उकसावे के गोली चलाई थी। जिस पर जवानों ने तुरंत कार्रवाई की। ऐसे में वो भाग गए। हालांकि कुछ देर बाद गोलीबारी रुक गई। इस घटना में कुछ लोगों के हताहत होने की खबर है।
100 से ज्यादा लोगों की मौत
आपको बता दें कि 3 मई से मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है। जिसमें कई बार मेइती और कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा हुई। इस बीच वहां के उग्रवादी संगठन भी काफी ज्यादा सक्रिय हैं। वो लगातार सुरक्षाबलों पर हमला कर रहे। इस हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की जान गई है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications