Manipur Unrest पर कांग्रेस आक्रामक, पूर्व CM का आरोप- सरकार समाधान खोजने में नाकाम रही
Manipur गत तीन महीनों से ज्वलंत मुद्दा बना हुआ है। प्रदेश में कूकी और मैतेई समुदाय के बीच की खाई पाटने में सरकार पर असफल होने के आरोप लगे हैं। यहां तक की NDA के सहयोगी दल ने भी समर्थन वापस ले लिया।
इसी बीच वर्तमान हालात पर मणिपुर के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने कहा, रणनीतिक रूप से मणिपुर एक बहुत ही महत्वपूर्ण राज्य है...मैं मोदी जी को नहीं जानता और...बेशक, अमित शाह ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना के 26 दिन बाद मणिपुर का दौरा किया।

ओकराम इबोबी सिंह ने कहा, गृह मंत्री तीन दिन मणिपुर में रुके और वादा किया कि वह 15 दिन बाद वापस आएंगे... उनके वादे के बाद भी कुछ नहीं हुआ... वर्तमान सरकार को समर्थन जारी रखने की कोई जरूरत नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कोई अंतिम समाधान नहीं ढूंढ सकी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने भी मणिपुर हिंसा को लेकर सख्त टिप्पणियां की हैं। सीबीआई जांच की निगरानी आईपीएस अधिकारी करेंगे। सुप्रीम कोर्ट तीन जजों की कमेटी का गठन करेगा।
गौरतलब है कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मणिपुर हिंसा पर सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा कि सरकार मामले को संवेदनशील तरीके से सुलझाने का प्रयास कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदेश की हिंसा में अब तक 160 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications