Manipur: बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद नहीं मिला नया सीएम, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू
Manipur News: मणिपुर में पिछले काफी वक्त से चल रही हिंसा के बीच मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा दे दिया था। अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि बीरेन सिंह के सीएम पद से इस्तीफे के बाद अब सूबे में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है।
दरअसल, बीरेन सिंह ने रविवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद मणिपुर में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था, क्योंकि उनको इस्तीफा दिए 3 दिन से अधिक समय बीत चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में कोई पूर्णकालिक मुख्यमंत्री नहीं है और 6 महीने के अंदर विधानसभा सत्र बुलाने की समय सीमा आज समाप्त हो गई है। हालांकि, एन.बीरेन सिंह कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का कामकाज देख रहे थे।
बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने के लिए बीजेपी नेताओं की बैठकों का दौर शुरू हो गया था। लेकिन, बीजेपी गुरुवार देर शाम तक नए सीएम का चयन नहीं कर पाई और विधानसभा सत्र भी नहीं बुला गया।
इस वजह से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। बता दें कि संविधान के अनुच्छेद 174(1) के अनुसार राज्य विधानसभाओं को अपनी अंतिम बैठक के छह महीने के भीतर बुलाना अनिवार्य है। मणिपुर में पिछला विधानसभा सत्र 12 अगस्त 2024 को बुलाया किया गया था।
बीते दिन यानी बुधवार 12 फरवरी को विधानसभा सत्र बुलाने की समय सीमा खत्म हो चुकी है। खबर के मुताबिक, राज्यपाल अजय भल्ला ने रविवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद सोमवार से शुरू होने वाले बजट सत्र को सस्पेंड कर दिया।
ये भी पढ़ें: बीरेन के इस्तीफे के बाद भाजपा मणिपुर का नया CM चुनने में विफल हुई भाजपा! क्या लग जाएगा राष्ट्रपति शासन?
मणिपुर में हिसा भड़कने के 2 साल बाद दिया इस्तीफा
मई 2023 में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के लगभग 2 साल बाद और विपक्ष के बढ़ते दबाव के बीच एन. बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा दिया था। बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने कहा था कि विधानसभा में कांग्रेस के नियोजित अविश्वास प्रस्ताव से पहले मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का इस्तीफा मणिपुर के लोगों को नहीं, बल्कि भाजपा को बचाने के लिए था, क्योंकि लगभग दो साल से जातीय हिंसा जारी है।












Click it and Unblock the Notifications