'आप सभापति को चुनौती दे रहे हैं...', जानिए TMC सांसद डेरेक ओब्रायन पर क्यों भड़के जगदीप धनकड़

Manipur Violence: मणिपुर मुद्दे को लेकर राज्यसभा में चर्चा शुरू होने से पहले ही विपक्षी दलों ने हंगामा किया। वहीं, सभापति जगदीप धनखड़ और विपक्षी सांसदों के बीच जुबानी जंग हुई।

Manipur Violence: मणिपुर मुद्दे को लेकर सोमवार को राज्यसभा में माहौल गरमा गया। राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ और टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसी बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को सभापति ने पूरे मॉनसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया। इसके तुरंत बाद राज्यसभा को दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

हुआ कुछ यूं कि सत्र शुरू होते ही विपक्षी सांसद 'मणिपुर के लिए भारत' और 'भारत मणिपुर पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग करें' की तख्तियां लिए हुए थे। जैसे ही राज्यसभा के सभापति सांसदों को संबोधित करते हैं, विपक्षी सांसद अपनी सीटों से खड़े होकर अपनी चिंताएं जाहिर करते हैं। जिस पर सभापति कहते हैं कि टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन कृपया बैठ जाएं, आप सभापति को चुनौती दे रहे हैं। इसके तुरंत बाद राज्यसभा को दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Manipur News

'हम संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं'

वहीं, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहते हैं कि हम तैयार हैं, अगर 140 करोड़ लोगों का नेता संसद के बाहर बयान देता है, तो उसे संसद में बयान देना चाहिए। जहां लोगों के प्रतिनिधि बैठते हैं। इसपर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि हम संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं। विपक्षी सांसदों ने मणिपुर पर पीएम मोदी के बयान की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+