मणिपुर हिंसा को लेकर सख्ती, 5 तक जुलाई ठप रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, सरकार ने जारी किया आदेश

मणिपुर में जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। स्थिति पर नियंत्रण और उग्रवाद पर अंकुश लगाने के सरकार ने सख्ती बढ़ाई है।

Manipur Update: मणिपुर में जातीय हिंसा पर अंकुश लगाने के लिए एन बीरेन सिंह सरकार ने फिर से पाबंदियां बढ़ाई हैं। राज्य के जिलों में अब 5 जुलाई की दोपहर तीन बजे तक इंटरनेट सेवाएं स्थगित की गई हैं। वहीं दूसरी ओर सीएम ने इस्तीफे की खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में हालात गंभीर हैं। ऐसे में वे इस्तीफा नहीं दे सकते।

मणिपुर में जातीय हिंसा के चलते हुए बेकाबू हुए हालात एक बार फिर बिगड़े हैं। ऐसे में सीएम एन बीरेन सिंह सरकार ने राज्य के हिंसा प्रभावित इलाकों में पांच जुलाई दोपहर तीन बजे तक इंटरनेट सेवाओं को स्थगित करने से संबंधित आदेश शुक्रवार को जारी किया। राज्य में खराब हालत के बीच राहुल गांधी ने राज्य के कई इलाकों को दौरा किया। कांग्रेस ने मौजूदा सरकार पर स्थिति को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा कि हम संघर्ष से शांति की ओर बढ़ सकते हैं। यह एक मानवीय त्रासदी है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्यार की ताकत बनें, नफरत की नहीं।

Manipur Update

वहीं राज्य में खराब हालात के बीच सीएम एन बीरेन सिंह के स्थिति की खबर प्रसारित की गई। कुछ महिलाओं द्वारा एक लेटर फाड़े जाने की भी वीडियो वायरल हुआ। जिसमें सीएम के इस्तीफे का फर्जी तरीके से दावा किया गया। ऐसे में ऐसे में सीएम एन वीरेन सिंह ने एक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा, "ऐसी गंभीर परिस्थिति में, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं सीएम पद से इस्तीफा नहीं दूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+