मणिपुर चुनाव 2017 LIVE: जानें पूरे दिन का अपडेट, कांग्रेस बनी बड़ी पार्टी
मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर मतगणना संपन्न हो गई।
इंफाल। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं आखिर इन राज्यों में किसकी सरकार बनेगी। मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच माना जा रहा है। पढ़िए मतगणना का पल-पल का अपडेट:-
ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव 2017: 10 साल बाद सत्ता में वापस लौटी कांग्रेस, बीजेपी-अकाली गठबंधन को दी करारी शिकस्त

- 7.25 बजे- भाजपा 21,कांग्रेस 28 और अन्य 11.
- 7.00 बजे- BJP 21, INC 26, NPP 4, NPF 4, LJP 1, AITC 1 और निर्दलीय 1
- 5:50 बजे- ईरोम शर्मिला ने कहा अब मैं कोई भी चुनाव नहीं लड़ना चाहती
- 5:50 बजे- भाजपा 22, कांग्रेस 24, एलजेपी 1 ,एनपीपी 4 और एनपीएफ 4 सीटें जीतीं
- 4:25 बजे- भाजपा 20, कांग्रेस 24, एलजेपी 1 ,एनपीपी 4 और एनपीएफ 3 सीटें जीतीं
- 4:20 बजे- भाजपा 20, कांग्रेस 20, एलजेपी, 1 एनपीपी 3 और एनपीएफ 3 सीटें जीतीं
- 3:25 बजे- भाजपा 18, कांग्रेस 16, एलजेपी 1, एनपीपी 3 और एनपीएफ 3 सीटें जीतीं
- 3:15 बजे- भाजपा-17, कांग्रेस 16, NPF-3 और अन्य ने जीती 4 सीटें
- 1:50 बजे- 13-13 सीट पर जीते भाजपा और कांग्रेस, 3 सीटे NPF ने जीतीं
- 1:03 बजे- 20 सीट कांग्रेस, 22 भाजपा और 8 अन्य पर आगे
- 11:39 बजे- कांग्रेस 19, भाजपा 20 और अन्य 8 सीट पर आगे
- 10:30 बजे- थोबुल से इबोबी सिंह जीते
- 10:30 बजे- कांग्रेस 12 सीट पर, भाजपा 16 पर आगे
- 10:30 बजे- ईरोम शर्मिला कांग्रेस के इबोबी सिंह से हारीं, शर्मिला को मिले 85 वोट
- 10:15 बजे- 12 सीट पर कांग्रेस , 14 पर भाजपा आगे
- 9:59 बजे- ईरोम शर्मिला पीछे
- 9:45 बजे- 10 सीट पर कांग्रेस आगे
- 9:35 बजे- 8 सीट पर कांग्रेस, 6 सीट पर BJP और 3 सीट पर अन्य आगे
- 9:18 बजे- 7 सीट पर कांग्रेस आगे
- 9:05 बजे- 3 सीट पर अन्य आगे
- 9:00 बजे- 3 सीट पर कांग्रेस आगे
- 8.50 बजे- 2 सीट पर अन्य आगे
- 8:39 बजे- भाजपा 1 सीट पर आगे
- 8:36 बजे- थोबुल सीट से ओकराम इबोबी सिंह आगे
- 8.32 बजे- रुझानों में 1 सीट पर अन्य आगे
- 8.30 बजे- रुझानो में एक सीट पर कांग्रेस आगे
- 8:20 बजे- इंफाल में मतगणना शुरू होने की तस्वीर

- 8:00 बजे- पोस्टल बैलेट्स की गिनती शुरू
- 8:00 बजे- मतों की गिनती शुरू
- 7:00 बजे- ईरोम चानू शर्मिला ने कहा- चुनाव में मसल, मनी पावर का दलों ने किया खुल कर उपयोग
मणिपुर के चुनावी दौर का हाल
मणिपुर में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 4 और 8 मार्च को कराए गए। प्रदेश में ओकराम इबोबी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं जिसमें से 34 आरक्षित हैं। 4 मार्च को पहले चरण का मतदान जहां 82 फीसदी हुआ था वहीं 8 मार्च यानी दूसरे चरण में 86 फीसदी मतदान हुआ था। पहले चरण के मतदान में विद्रोहियों के कैंप से भी वोट डाले गए थे। 2012 के बाद ये दूसरी बार है, जब इन कैंपों के लोग वोट डालने के लिए आगे आए थे। 2,794 पोलिंग बूथ बनाए गए जो 2012 में संपन्न कराए गए चुनाव से 20.1 फीसदी ज्यादा थे।
इरोम शर्मिला ने सीएम ओकराम इबोबी के खिलाफ लड़ा चुनाव
ये भी पढ़ें: यूपी में CM की रेस में मौर्य सबसे आगे, जानें क्या है उनका 'चाय कनेक्शन'
इस चुनाव में खास बात यह रही कि सेना को प्राप्त सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफ्सपा) का 16 सालों तक अनशन करने वाली ईरोम चानू शर्मिला ने भी विधानसभा चुनाव लड़ा। वो राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ थोबुल सीट से अपनी ही पार्टी पिपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलाएंस (PRJA) से प्रत्याशी हैं। शर्मिला की पार्टी से 3 ही प्रत्याशी हैं।
2012 के आंकड़ों पर नजर
2012 में संपन्न कराए गए चुनावों में यहां कांग्रेस को 42, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को 7, लोक जनशक्ति पार्टी को 1, मणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टी को , नागा पीपुल्स फ्रंट को 5 और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी को 1 सीट मिली थी। मणिपुर में मौजूदा कांग्रेस की सरकार मियाद 18 मार्च 2017 को खत्म हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: ना मनोज सिन्हा, ना आदित्यनाथ, इस खास वजह से केशव मौर्य बनेंगे सीएम












Click it and Unblock the Notifications