मणिपुर: राहुल गांधी बोले- BJP श्रेष्ठता दिखाती है लेकिन मैं विनम्रता में विश्वास रखता हूं
मणिपुर: राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना कहा- भाजपा श्रेष्ठता दिखाती है लेकिन मैं श्रेष्ठता की भावना से नहीं विनम्रता के साथ आता हूं
इम्फाल, 21 फरवरी । मणिपुर में सत्ता हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार करने में जुटी हुई हैं। वहीं कांग्रेस हर हाल में मणिपुर में सत्ता हासिल करने के लिए जुटी हुई है। सोमवार को कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मणिपुर के इम्फाल पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर भाजपा पर हमला बोला।
Recommended Video

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा राहुल ने कहा
भाजपा का विजन, विचारधारा और भाषा अन्य सभी भाषाओं और विचारधाराओं से श्रेष्ठ है। जब भाजपा और आरएसएस मणिपुर आते हैं तो वे इस समझ के साथ नहीं आते। उनमें श्रेष्ठता की भावना आती है, लेकिन मैं श्रेष्ठता की भावना से नहीं विनम्रता के साथ आता हूं।
इंफाल में उन्होंने कहा
बीजेपी और आरएसएस ने मेरे भाषण पर प्रतिक्रिया दी । उन्होंने कहा क्या ऐसा नहीं था कि मैंने कहा कि भारत राज्यों का संघ है? हमारे देश की दो परिभाषाएं हैं । एक परिभाषा है कि यह राज्यों का एक संघ है। लोगों का एक संघ है जहां भारत में हर एक राज्य का समान अधिकार है।
राहुल ने कहा वन आइडिया भाषा है जो हर किसी विचार,
भाषा से ऊपर है, लेकिन हमारे देश के पीएम इस आईडिया से आते हैं कि वो उच्च भाषा से है। इसके साथ ही उन्होंने कहा बीजेपी में गृह मंत्री वरिष्ठ नेताओं को बुलाते हैं और उनसे जूते उतरवाते हैं लेकिन खुद पहने ऱखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications