Manipur Assembly Election 2022: कई मतदान केंद्रों पर पथराव और हुई मारपीट, 38 सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट

इम्फाल। 28 फरवरी को यानी कि आज मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 60 विधानसभा सीटों में से 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। उनमें से 29 पर्वतीय क्षेत्र की सीटें हैं। ये 29 विधानसभा सीटें इम्फाल ईस्ट, इम्फाल वेस्ट और बिष्णुपुर जिले की है। अन्य नौ विधानसभा सीटें चूड़ाचंदपुर, कांगपोकपी और फेरजॉल जिले की हैं। इन 38 सीटों पर 173 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। इस दौरान मतदान शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही मणिपुर के केइराव निर्वाचन क्षेत्र से पथराव और गोलियों की सूचना मिली।

manipur assembly election 2022 stone pelting clash congress bjp worker in keirao New Keithelmanbi

इसके अलावा बूथ कैप्चरिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच कथित रूप से झड़प के बाद कांगपोकपी जिले के New Keithelmanbi निर्वाचन क्षेत्र में भी मतदान बाधित हो गया। वहीं चुड़ाचंदपुर के सिंघाट विधानसभा क्षेत्र से भी हिंसा की खबरें आई थीं, जब मॉक पोल टेस्टिंग के दौरान बीजेपी और केपीए के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान ईवीएम की कंट्रोल यूनिट क्षतिग्रस्त हो गई। फिर रिटर्निंग ऑफिसर को बैकअप ईवीएम के लिए बुलाना पड़ा।

न्यू कीथेलमनबी में, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कांग्रेस द्वारा भाजपा पर एक बूथ पर कब्जा करने का आरोप लगाने के बाद आपस में भिड़ गए। लड़ाई में शामिल भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को कोरी फायरिंग का सहारा लेना पड़ा। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, चुनाव आयोग ने कहा "सुबह करीब 9:30 बजे झड़प हुई। पुलिस ने अब स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।" इसके अलावा जानकारी के मुताबिक, मणिपुर की केइराव (Keirao) विधानसभा क्षेत्र में पथराव हुआ है और गोलियां चली हैं। यह घटना सुबह 9.30 बजे हुई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+