सुरक्षा अधिकारियों का दावा, मणिपुर हमले में चीन का हाथ
नयी दिल्ली। पिले दिनों मणिपुर के चंदेल जिले माओवादियों द्वारा सेना के जवानों पर हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सेना के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक इस हमले के पीछे विदेशी सेना का हाथ था। सेना पर उग्रवादियों के हमले के पीछे चीनी आर्मी होने का दावा किया जा रहा है।

भारत की खुफिया एजेंसियों ने इस बात की ओर संकेत किए है कि इस हमले के पीछे चीन का हाथ है। बताया जा रहा है कि चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी के दो अधिकारी मणिपुर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले उग्रवादी संगठन एनएससीएन से लगातार संपर्क में थे और उन्हें दिशानिर्देश दे रहे थे।
सुरक्षा एजेंसी द्वारा जारी किए गए एक रिपोर्ट के मुताबिक इस आतंकी हमलों में चीन की भूमिका हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक चीनी सेना के पूर्व अधिकारी मुक यान पाओ हुआन ने म्यांमार के कचिन प्रांत में असॉल्ट राइफल फैक्ट्री लगाई है जहां से पूर्वोत्तर राज्यों के उग्रवादी संगठनों को हथियार सप्लाई किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में मणिपुर के चंदेल में हुए आतंकी हमले में सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications