भारतीय सेना ने म्यांमार में घुसकर उग्रवादियों से लिया 'बदला'
नई दिल्ली। आज भारतीय सेना ने म्यांमार की सीमा में घुसकर भारत पर हमले की साजिश रच रहे उग्रवादियों को मार गिराया है। इस बारे में मंगलवार शाम को सेना की ओर से प्रेस वार्ता करके जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही मणिपुर में उग्रवादियों ने हमारे सेना के जवानों पर घात लगाकर हमला किया था जिसमें हमारे बीस जवान शहीद हुए थे।

प्रेसवार्ता में सेना ने साफ किया कि इस ऑपरेशन के बारे में भारतीय सेना ने म्यांमार को सूचित कर दिया था। आपको बता दें कि उग्रवादियों के हमले के बाद मणिपुर के चंदेल इलाके में चार जून के बाद ही हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था।
आईये आपको बताते हैं इस ऑप्रेशन की खास बातें तो कि सेना की ओर से प्रेस-वार्ता में कही गई हैं..
- यह भारतीय सेना का पहला ऐसा ऑप्रेशन है जिसमें उसने दूसरे देश की सीमा में घुसकर आतंकवादियों को मारा है।
- सेना ने पीसी में कहा कि यह वो ही उग्रवादी थे जिन्होंने चंदेल में हमारे जवानों पर हमला किया था।
- सेना ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ उग्रवादी ग्रुप सीमा के अंदर घुसकर हमलों की साजिश रच रहे हैं।
- जिसके बाद इंडियन आर्मी ने मंगलवार सुबह नागालैंड और म्यांमार से लगे सीमावर्ती इलाकों में दो जगह अलग-अलग कार्रवाई की।
- जिसके लिए उन्होंने म्यांमार को बता दिया था।
- सेना ने कहा कि कार्रवाई में विरोधी गुटों को भारी नुकसान हुआ और काफी लोग मारे गये हैं लेकिन हमारे जवानों को खरोच तक नहीं आयी है।












Click it and Unblock the Notifications