मणिपुर: बीरेन सिंह कैबिनेट में फेरबदल, 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ
नई दिल्ली। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने अपने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच नए मंत्रियों को शामिल किया है। गुरुवार को राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने राजभवन इंफाल में पांच नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्री बनने वाले दो विधायक कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हैं। गुरुवार को ही बीरेन सिंह ने तीन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाया था।

मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि राजनीति में इस तरह का फेरबदल सामान्य है। मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, वो केंद्रीय नेतृत्व की मर्जी के साथ कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि हम विकास के लिए और अधिक काम करेंगे।
इससे पहले तीन मंत्रियों- कृषि और पशुपालन मंत्री वी. हंगखालियान, सामाजिक कल्याण और सहकारिता मंत्री नेमच किमजेन और शिक्षा, श्रम और रोजगार मंत्री राधेश्याम सिंह ने इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की सिफारिश पर प्रदेश की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने तीनों ही मंत्रियों का मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके बाद पांच नए चेहरे ममंत्रिमंडल में शामिल कर लिए गए।












Click it and Unblock the Notifications