Mani Shankar Aiyar: राहुल गांधी के मेंटर क्यों नहीं बन पाए मणिशंकर, 20 साल से क्यों दबी रह गई इच्छा?
Mani Shankar Aiyar: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने अपने एक और बयान से सियासी सनसनी मचा दी है। उन्होंने कांग्रेस नेता ओर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के मेंटर बनने को लेकर बड़ी बात कही है। अय्यर के मुताबिक दो दशकों से उनकी इच्छा है कि वह राहुल को सलाह दें, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए क्योंकि रायबरेली के सांसद उन्हें पसंद नहीं करते।
इससे पहले मणिशंकर अय्यर का वह बयान वायरल हो चुका है, जिसमें उन्होंने राहुल के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पढ़ाई में दो-दो बार फेल होने की बात कह चुके हैं। इसको लेकर जहां कांग्रेस के नेता उनपर भड़के हुए हैं, वहीं बीजेपी को कांग्रेस खासकर गांधी परिवार पर हमला करने का मौका मिल गया है।

Mani Shankar Aiyar on Rahul: 'अपनी राय उनपर थोपने वाला मैं कौन होता हूं?'
एक यूट्यूब चैनल- The Ewer (Chill-Pill) को दिए इंटरव्यू में राहुल के बारे में अय्यर ने कहा है, 'उन्हें मेंटर करने के लिए मैं 20 साल से तैयार हूं। वह ऐसा नहीं चाहते। वे मुझे पसंद नहीं करते। और अपनी राय उनपर थोपने वाला मैं कौन होता हूं?'
अय्यर से जब यह पूछा गया कि वह राहुल गांधी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी गलतफहमियां दूर क्यों नहीं करते, तो उन्होंने जवाब दिया,'मैं उनसे मिलूं कैसे, जब वह खुद नहीं मिलना चाहते?'
हालांकि, उन्होंने 2004 की एक घटना को याद करते हुए बताया कि जब राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चर्चा हो रही थी, तब उनकी पत्नी सुनीत मणि अय्यर ने राहुल को उनसे सलाह न लेने की बात कही थी। लेकिन राहुल ने जवाब दिया था, 'मैं हमेशा उनकी बात सुनूंगा क्योंकि वह मेरे पिता के मित्र हैं और मेरे पिता उनकी बात सुना करते थे।'
Mani Shankar Aiyar: गांधी परिवार से दूरियां बढ़ने का कारण
अय्यर के मुताबिक, अब न तो राहुल और न ही उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा उनसे मिलने की कोशिश करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खुद पर किसी भी प्रकार की जबरदस्ती नहीं करना चाहते, खासकर तब जब सोनिया गांधी की तबीयत भी ठीक नहीं रहती। उन्होंने कहा, 'क्या मुझे जाकर उनसे सांसद पद मांगना चाहिए?' उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह गांधी परिवार की निजी जिंदगी में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते।
Mani Shankar Aiyar Rajiv Gandhi: 'दो बार फेल होने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है?'
इससे पहले मणिशंकर अय्यर का वह बयान खासा वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पढ़ाई में असफल बताया था। उन्होंने कहा था कि राजीव गांधी दो बार फेल हुए-पहले कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में और फिर लंदन के इम्पीरियल कॉलेज में।
अय्यर ने कहा है,'जब वह प्रधानमंत्री बने, तो मैं बहुत हैरान था। मैंने सोचा कि वह एक एयरलाइन पायलट हैं और कैम्ब्रिज में फेल हो चुके हैं। कैम्ब्रिज इतनी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी है कि वहां छात्रों को पास करने की पूरी कोशिश की जाती है, लेकिन फिर भी राजीव गांधी फेल हो गए।'
इसके अलावा, उन्होंने कहा था कि 'राजीव गांधी ने इम्पीरियल कॉलेज, लंदन से भी पढ़ाई की थी, लेकिन वहां भी वह पास नहीं हो सके।' अय्यर ने इस पर तंज कसते हुए कहा था, 'मैंने सोचा कि जो व्यक्ति दो बार पढ़ाई में फेल हो चुका है, वह देश का प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है?'
Mani Shankar Aiyar Congress: कांग्रेस में मणिशंकर अय्यर की स्थिति
मणिशंकर अय्यर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, लेकिन उनके बयानों के चलते पार्टी में उनकी स्थिति कमजोर होती गई है। उनके कई बयान पार्टी के लिए परेशानी का सबब बनते रहे हैं, जिससे उन्हें कई बार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है।
चुनावी राजनीति के नजरिए से देखें तो अय्यर के बयानों से कई बार विरोधियों को मौका मिला है और उन्हें कांग्रेस को घेरने की जबरदस्त वजह हाथ लग चुकी है।
-
Bengal Chunav में बड़ा दांव! RG Kar पीड़िता की मां को टिकट दे सकती है BJP, ममता के गढ़ में भावनात्मक मुकाबला? -
Puducherry Elections: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! अरुलमुरुगन को मिला टिकट, क्या होगा इसका असर? -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
Puducherry Election 2026: AIADMK ने उतारे उम्मीदवार, जानें संघ शासित प्रदेश में इस बार कैसे बन रहे समीकरण? -
KC Tyagi: बड़ा सियासी झटका! जेडीयू छोड़ RLD में पहुंचे केसी त्यागी, जयंत चौधरी के साथ शुरू की नई पारी -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
हल्द्वानी में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, धाकड़ से धुरंधर बने धामी, चौके के बाद मारेंगे अब सियासी छक्के -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन?












Click it and Unblock the Notifications