'गांधी परिवार ने ही मेरा राजनीतिक करियर बनाया और बिगाड़ा है', मणिशंकर अय्यर ने गांधी परिवार के खोले कई राज
Mani Shankar Aiyar News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे लेकिन सीमित संवादों पर अब खुलकर बात की है। मणिशंकर अय्यर ने अपने राजनीतिक सफर की विडंबना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका करियर गांधी परिवार ने ही बनाया और उन्होंने बिगाड़ा भी है।
मणिशंकर अय्यर ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें राहुल गांधी से मिलने का सिर्फ एक ही मौका मिला है। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ दो अवसरों पर प्रियंका गांधी से मिले हैं। उन्होंने ये भी कहा कि 10 सालों में सोनिया गांधी से मिलने का उन्हें एक बार भी मिलने का मौका नहीं मिला है।

मणिशंकर अय्यर ने एक घटना का भी जिक्र किया जब उन्हें राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देनी थीं, लेकिन चूंकि उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था, इसलिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रियंका गांधी के जरिए देनी पड़ीं, जो उस समय राजनीति में थी भी नहीं।
मणिशंकर अय्यर बोले-गांधी परिवार ने ही मुझे बनाय और बिगड़ा है
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पीटीआई-भाषा से एक खास बातचीत में कहा,
"10 साल तक मुझे सोनिया गांधी से मिलने का मौका नहीं मिला। मुझे राहुल गांधी के साथ खास समय बिताने का एक बार को छोड़कर कोई मौका नहीं दिया गया। मैंने प्रियंका के साथ एक या दो मौकों को छोड़कर कहीं भी समय नहीं बिताया है। वह मुझसे फोन पर बात करती हैं, इसलिए मैं उनके संपर्क में हूं। इसलिए, मेरे जीवन की विडंबना यह है कि मेरा राजनीतिक करियर गांधी परिवार द्वारा बनाया गया और गांधी परिवार द्वारा ही बिगाड़ा गया। और मैं इसे ऐसे ही मानता हूं... मुझे पार्टी से बाहर रहने की आदत हो गई है। मैं अभी भी पार्टी का सदस्य हूं। मैं कभी पार्टी नहीं बदलूंगा और निश्चित रूप से भाजपा में नहीं जाऊंगा।"
मणिशंकर अय्यर ने कहा, ''मैं उनसे (प्रियंका गांधी) मिला और वह हमेशा मेरे प्रति बहुत दयालु रही हैं और मैंने सोचा कि चूंकि राहुल का जन्मदिन जून में था, इसलिए मैं उनसे राहुल को मेरी शुभकामनाएं देने के लिए कह सकता हूं।"
जब प्रियंका गांधी ने कहा कि आप खुद राहुल गांधी को क्यों नहीं कहते? इसपर मणिशंकर अय्यर ने कहा, ''मैंने कहा कि मैं निलंबित हूं और इसलिए मैं अपने नेता से बात नहीं कर सकता।" उन्होंने कहा, "मैंने एक पत्र लिखा...खैर यह एक बहाना था, पहले पैराग्राफ में जन्मदिन की बधाई और फिर पार्टी में मेरी अपनी स्थिति के बारे में सवाल पूछना," उन्होंने कहा कि उन्हें उस पत्र के लिए कभी कोई पावती नहीं मिली।












Click it and Unblock the Notifications