नासा और क्यूरोसिटी रोवर की ओर से आई इसरो को बधाई
बैंगलोर। भारत ने बुधवार को एक नया इतिहास रचा जब मॉम यानी मार्स ऑर्बिटर मिशन के पहले ही प्रयास में मंगलयान मंगल की कक्षा में स्थापित हो गया।

इस एतिहासिक कामयाबी के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है तो वहीं नासा की ओर से भी इसरो को बधाई दी गई है। नासा की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि नासा मंगल पर पहुंचने पर इसरो का स्वागत करता है।
यह एक संयोग ही है कि जिस दिन इसरो का मॉम टेस्ट सफल हुआ था उसी दिन नासा ने भी मंगल के लिए इनामी मिशन की शुरुआत की थी। इस मिशन के लिए खास वेबसाइट भी नासा ने शुरू की थी।
भारत अब यूरोपियन देशों और रूस से भी आगे निकल गया है। अब वह दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने पहली ही बार में मंगलयान को कक्षा में स्थापित करने का गौरव हासिल कर लिया है।
भारत ने वर्ष 2008 के चंद्रयान-1 के बाद वर्ष 2010 में इस प्रोजेक्ट पर स्टडी करने का काम शुरू किया था। वर्ष 2012 में सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी।
क्यरोसिटी रोवर ने केिया मॉम का स्वागत
नासा के मंगल मिशन पर गए रोबोट क्यूरोसिटी रोवर ने भी इसरो और मंगलयान को बधाई दी है। क्यूरोसिटी रोवर ने मंगलयान को नमस्ते बाेला है और उसे उसकी सफलता के लिए बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications