हथिनी की मौत पर मेनका गांधी की टिप्पणी के बाद उनकी एनजीओ की वेबसाइट हैक
नई दिल्ली। केरल में जिस तरह से गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिलाया गया , उसके बाद हथिनी की दर्दनाक मौत हो गई थी। हथिनी की दर्दनाक मौत के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने प्रदेश सरकार और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला था। हथिनी की मौत को लेकर मेनका गांधी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया था और उनके द्वारा किे गए दावे को गलत बताया था। इस बीच मेनका गांधी की एनजीओ की वेबसाइट को हैक कर लिया गया है, जिसमे उन्होंने मलप्पुरम की घटना को लेकर टिप्पणी की थी।

वन्यजीवों की संरक्षक मेनका गांधी ने केरल के मलप्पुरम में हुई घटना पर गुस्सा जताते हुए कहा था कि यह हत्या है। उन्होंने कहा कि केरल का मलप्पुरम इस तरह की घटनाओं के लिए प्रसिद्ध है, यह भारत का सबसे हिंसक जिला है। मेनका गांधी ने ये भी कहा कि यहां पर लोग सड़कों पर जहर फेंकते हैं ताकि एक समय में 300-400 पक्षी और कुत्ते खाकर मर जाएं।
मेनका गांधी ने कहा कि अन्य जिलों में ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवई की जाती है तो इस जगह पर क्यों नहीं अब तक कार्रवाई की गई। ये बहुत शर्मनाक हैं वो हाथी गर्भवती थी और उसके साथ ये शर्मनाक कार्य करके उसकी जान ले ली। उन्होंने कहा कि केरल सरकार को सचिव को हटाया जाना चाहिए। वन्य जीव संरक्षक मंत्री जो कि उसी क्षेत्र से ताल्लुक रखते है उन्हें भी इसके लिए स्वयं ही इस्तीफा दे देना चाहिए। मेनका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी उस क्षेत्र से हैं, उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की? उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि वे डर गए हैं। केरल में हर 3 दिन में एक हाथी मारा जाता है। हमारे पास भारत में 20,000 से भी कम हाथी बचे हैं, वे तेजी से घट रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications