सांसदों की रेट‍िंग में मेनका गांधी ने किया 'टॉप'

maneka
लखनउ। गांधी पर‍िवार की बहू और बीजेपी सांसद मेनका गांधी को रेट‍िंग में अव्वल दर्जा मिला है। छह बार से यू.पी. के आंवला से सांसद मेनका को सीएनएन आइबीएन और एडीआर रिपोर्ट में 10 में से 6.5 रेट‍िंग मिली है। गौरतलब है मेनका का अपने क्षेत्र आंवला में मजबूत जनाधार रहा है। इस लोक-समर्थन की बदौलत ही मेनका छह बार से लगातार जीत हास‍िल करतीं आईं हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी को सक्रियता पर 6.7, विश्वसनीयता पर 4.3 की दर पर रेट किया गया है। इसी के साथ उन्हें कानून के पहलू पर 7.2 व क्षेत्रीय पर‍िवहन के मुद्दे पर 6.7 रेट‍िंग मिली है। सड़कों के सुधार में उनकी सत्ता के योगदान पर 6.2 व बेहतर श‍िक्षा पर 6.3 की दर से रेट किया गया है।

मेनका को साफ पानी की उपलब्धता सुन‍िश्च‍ित करने के लिए 6.5 व बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 7.7 रेट किया गया है।

यह भी पढ़ें - ड्रीम गर्ल कहीं रह ना जाए 'ड्रीम'

इसी क्रम में मह‍िला सुरक्षा को लेकर उनकी रेट‍िंग 5 है, व रोजगार प्रदान करने को लेकर वे 6.7 रेट किया गया है। उनकी कुल रेट‍िंग 6.5. दर्ज की गई है। जाह‍िर है भाजपा इसे अपनी लहर में शाम‍िल हो कर देख रही है, पर हकीकत में यह मेनका की अपनी उपलब्‍िध है। वे जन मसलों के साथ ही जीवों की मुह‍िम में भी सक्रियता से जुड़ी हैं। अपनी इस उपलब्‍िध पर मेनका ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सांसदों की इस रेट‍िंग में मेनका का यह दर्जा पार्टी को बेहद रास आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+