दाऊद की मेरठ के गोल मार्किट वाली माशूका मंदाकिनी

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) मेरठ में साकेत और गोल मार्केट इलाकों में अब भी आपको पुराने लोग मिल जाएंगे जो बता देंगे कि किस तरह से शहर की खूबसूरत कन्या मंदाकिनी यहां की सड़कों पर तेज रफ्तार से साइकिल चलाया करती थी अपनी सहेलियों के साथ।

गोल मार्केट में वह अपनी सहेलियों के साथ रोज शाम के वक्त आइसक्रीम खाने के लिए भी पहुंचती थी। उसका परिवार खाटी मेरठ वाला है। मंदाकिनी का परिवार ईसाई धर्म को मानता है। उसका सरनेम जोसेफ है।

हैरान मेरठ वाले

मेरठ वालों को तब बहुत हैरानी हुई थी जब राज कपूर ने अपनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली में उसे बतौर नायिका के रूप में रखा था। ये 1985 की बातें है। उन दिनों उसकी उम्र बमुश्किल से 16 साल रही होगी।

केवल मंदाकिनी के ही नहीं बल्कि अनीता के हुस्न का दिवाना था दाऊद!

महत्वाकांक्षी मंदाकिनी

मेरठ के वरिष्ठ पत्रकार ओ.पी. सक्सेना ने बताया कि मंदाकिनी बेहद महत्वांकाक्षी किस्म की लड़की थी। मंदाकिनी की पहली फिल्म जब रीलिज हुई थी तब ये लेखक भी मेरठ में एक अखबार में काम कर रहा था।

तब मंदाकिनी को सिनेमाघरों में देखने के लिए साकेत,शर्मा नगर, डिफेंस कालोनी, थापर नगर से लेकर आसपास के शहरों जैसे दौराला और मोदीपुरम तक के लोग देखने जाते थे। शायद वह मेरठ के पहली लड़की थी जिसने फिल्मों में काम करना शुरू किया था।

पत्नी या रखैल

हालांकि बाद में मंदाकिनी के बारे में खबरें आने लगीं कि वह दाऊद इब्राहिम की प्रेमिका है। कुछ उसे उसकी पत्नी भी बताने लगे। कुछ कहने वाले कहते रहे कि वह दाऊद की रखैल बनकर रहती है।

सच्चाई क्या है, इसका खुलासा तो दाऊद या मंदाकिनी ही कर सकते हैं। पर इनके संबंध तो जगजाहिर थे। इनमें मधुर संबंध भी थे। इन खबरों को सुनकर मेरठ वाले जरूर सकते में आ गए थे कि उनके शहर की मंदाकिनी दाऊद जैसे खूंखार देश द्रोही की रखैल बन गई।

दुबई में रही

कहते हैं कि मंदाकिनी कई सालों तक दाऊद के साथ दुबई में रही भी। बाद में उसने एक तिब्बत मूल के डाक्टर के साथ शादी कर ली थी। उसका नाम डा. के. रिपचो है। अब वह दक्षिण भारत के किसी शहर में रहती है मीडिया की नजरों से दूर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+