अनिल शर्मा ने डेढ़ साल पहले भी की थी केजरीवाल से मिलने की कोशिश, नाकाम होने पर सचिवालय में की थी तोड़फोड़
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सचिवालय में हमला करने वाले अनिल शर्मा ने पुलिस के सामने कबूला कि उसने डेढ़ साल पहले भी केजरीवाल से मिलने की कोशिश की थी। अनिल शर्मा को पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पर मिर्ची से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सचिवालय में हमला करने वाले अनिल शर्मा ने पुलिस के सामने कबूला कि उसने डेढ़ साल पहले भी केजरीवाल से मिलने की कोशिश की थी। अनिल शर्मा को पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पर मिर्ची से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी अनिल शर्मा से पुलिस, स्पेशल सेल और इंटेलीजेंस ब्यूरो साथ में पूछताछ कर रही है।

अनिल शर्मा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने डेढ़ साल पहले भी केजरीवाल से मिलने की कोशिश की थी। जब वो केजरीवाल से मिलने में नाकाम रहा तो उसने सचिवालय के रिसेप्शन पर लगे ग्लास पैनल तोड़ दिए थे। पुलिस ने कहा कि वो उसके दावों की जांच कर रही है और इस मामले में पूछताछ जारी है।
अनिल शर्मा ने पुलिस पूछताछ में अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बताया। उसने बताया कि उसकी पत्नी और एक बेटी है जो हरिद्वार में उसके माता-पिता के साख रहते हैं। उसने मेरठ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है और गुरुग्राम में एक कंपनी में 14,000 रुपये के मासिक वेतन पर काम कर रहा था।
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस का बयान, सीएम केजरीवाल पर मिर्च पाउडर फेंकने वाले शख्स की दिमागी हालत ठीक नहीं
मंगलवार दोपहर जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लंच के लिए ऑफिस से निकल रहे थे, तब अनिल शर्मा ने उनपर मिर्ची पाउडर फेंक दिया था। जैसे ही केजरीवाल ऑफिस से बाहर निकले, शर्मा भागे हुए उनके पास आया और बोला- आप ही से उम्मीद है। उसके बाद शर्मा ने केजरीवाल के पैर छूने का ढोंग किया।
शर्मा के एक हाथ में पत्र था जबकि दूसरे हाथ में मिर्च पाउडर था। उसने गुटखा पैकेट में मिर्च का पाउडर लाया हुआ था। केजरीवाल ने शर्मा को पैस छूने से रोका, उसके फौरन बाद शर्मा ने खड़ा होते ही केजरीवाल के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक दिया।
ये भी पढ़ें: गुटखे के पाउच में रखकर ले गया था मिर्ची पाउडर, जानिए केजरीवाल के हमलावर ने फेसबुक पर क्या-क्या लिखा?












Click it and Unblock the Notifications