युवक को ईद का खुर्मा खिलाकर की हत्या, सिर काटकर तालाब में फेंका

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे में 22 वर्षीय उमेश भीमराव इंगले का सिर कटा शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। 19 जून को उमेश का शव कोधवा के पास नदी में मिला था। इंगले की 18 वर्षीय निजाम असगर हाशमी ने कथित रूप से हत्या कर दी थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कई दिनों ने तक उमेश के कटे सिर की तलाश की गई, लेकिन जब शव का सिर नहीं मिला तो उमेश के परिवार ने बिना सिर के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

परिवार से किया अंतिम संस्कार

परिवार से किया अंतिम संस्कार

पुलिस के अनुसार हाशमी ने इंगले की हत्या के बाद उसके सिर को काटकर तालाब में फेंक दिया था। कई दिनों तक पुलिस ने शव के सिर की तलाश की लेकिन उसे कोई सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद बुधवार को इंगले के परिवार ने शव को स्वीकार करते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उमेश का अंतिम संस्कार उसके गांव उधात में किया गया जोकि पुणे जिले के इंद्रपुर तालुका में आता है।

प्लंबरिंग का काम करता था

प्लंबरिंग का काम करता था

उमेश 45 दिन पहले ही अपने रिश्तेदार अन्नाभाऊ साठे के घर इंदिरा नगर में शिफ्ट हुआ था, जहां वह प्लंबरिंग का काम करता था। 16 जुलाई को वह जिम गया हुआ था, बिलाल मस्जिद के पास बिबवेवाड़ी में स्थित है। उमेश के रिश्तेदार सीमा इंगले ने उमेश के लापता होने की शिकायत 18 जून को दर्ज कराई थी। जिसके तीन दिन बाद उमेश का क्षत विक्षत शव पास के निर्माणाधीन इलाके से बरामद किया गया। जिसके बाद कोंधावा पुलिस स्टेशन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया।

टी शर्ट के निशान से हुई पहचान

टी शर्ट के निशान से हुई पहचान

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस इंसपेक्टर मिलिंद गायकवाड़ ने टी शर्ट पर निशान की मदद से शव को पहचानने की कोशिश की। जिसके बाद उन्हें इस बात की जानकारी मिली की यह उमेश इंगले का शव है। उमेश के परिवार वालों ने उसके शव को पहचान लिया था। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। जांच के बाद पता चला कि इंगले ने हाशमी को लापता होने से पहले संपर्क किया था। पूछताछ के दौरान हाशमी ने बताया कि उसी ने इंगले की हत्या की है।

प्रेम प्रसंग

प्रेम प्रसंग

पिछले हफ्ते इस मामले में पुलिस ने प्रेस कॉफ्रेंस करके बताया था कि हाशमी और इंगले एक दूसरे को पहले से जानते थे, यही नहीं दोनों ने एक समय में एक ही जगह साथ में काम भी किया था। पुलिस ने बताया कि हाशमी इंगले के परिवार की एक लड़की से प्यार करता था, लेकिन इंगले के परिवार ने इससे इनकार कर दिया था, जिसके बाद हाशमी ने इंगले की हत्या करने का फैसला लिया

सिर तालाब में फेंका

सिर तालाब में फेंका

पुलिस ने बताया कि 16 जून को इंगले को हाशमी कोंधावा के एक प्लॉट में लेकर गया और उसे वहां ईद के मौके पर शीर खुर्मा खाने को दिया, जिसके बाद उसने धारदार हथियार से उमेश पर हमला कर दियाऔर उसका सिर व गुप्तांग को काट दिया। हालांकि शुरुआत में इंगले के परिवार ने शव को लेने से इनकार कर दिया था। परिवार का कहना था कि वह बिना सिर के शव को स्वीकार नहीं करेंगे। जिसके बाद जांच में पता चला कि हाशमी ने इंगले के सिर को नाले में फेक दिया था। हाशमी ने शव कि सिर को काटकर एक प्लास्टिक में रखा और उसे पास के तालाब में ले जाकर फेंक दिया था।

इसे भी पढ़ें- कमरे में CRPF जवान का फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला शव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+