फ्लाइट में सिगरेट पीने से महिला केबिन क्रू ने रोका तो पैंट की चेन खोल गंदी हरकत करने लगा यात्री

नई दिल्‍ली। सऊदी एयरलाइंस से जेद्दा (सऊदी अरब) से नई दिल्‍ली आ रहे 24 वर्षीय एक शख्‍स को जब केबिन क्रू ने सिगरेट पीने से रोका तो उसने 'गंदी' हरकत करनी शुरू कर दी। उसने महिला केबिन क्रू के सामने पैंट उतराने लगा। जहाज की दिल्‍ली में लैंडिंग के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान अब्दुल शाहिद शम्सुद्दीन के रूप में हुई है और वो केरल के कोट्टायम का रहने वाला है। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक अब्‍दुल ने विमान के अंदर ही सिगरेट जलाने की कोशिश की।

केबिन क्रू ने स्‍मोकिंग करने से रोका तो पैंट उतार करने लगा अश्‍लील हरकत

केबिन क्रू ने स्‍मोकिंग करने से रोका तो पैंट उतार करने लगा अश्‍लील हरकत

जब उसे केबिन क्रू ने ऐसा करने से रोका तो उसने बदसलूकी की। जब महिला केबिन क्रू ने मदद के लिए और सदस्‍यों को बुलाया तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि अब्‍दुल ने महिलाओं के सामने ही अपनी पैंट उतार दी और अश्‍लील इशारे करने लगा। मीडिया से बात करते हुए सऊदी एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट के दल ने हवाई अड्डे के संचालन नियंत्रण केंद्र को घटना की सूचना दी और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों को सतर्क कर दिया गया।

इन धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा

इन धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा

जैसे ही फ्लाइट दिल्‍ली लैंड हुई अब्‍दुल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354 (छेड़छाड़) और 509 (शब्द, हावभाव या अधिनियम का उपयोग करते हुए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अब्‍दुल इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करता है और कुछ महीने पहले वर्क वीजा पर सऊदी अरब गया था।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

आपको बता दें कि फ्लाइट में इस तरह के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। अभी कुछ समय पहले एयर इंडिया के विमान में एयरहोस्टेस को गंदे इशारे करने का मामला सामने आया था। मामला बैंकॉक से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट का था। सफर के दौरान मुंबई के रहने वाले एक शख्स ने एयर होस्टेस के साथ अश्लील हरकत की थी। आरोपी का नाम लग्नेश कुमार मकवाना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+