VIDEO:हिमंत बिस्वा सरमा की रैली में हंगामा, स्टेज पर चढ़कर शख्स ने छीना माइक
नई दिल्ली, 09 सितंबर: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस समय तेलंगाना दौरे पर हैं। शुक्रवार को हेमंत सरमा ने हैदराबाद में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम सरमा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। एक टीआरएस लीडर ने मंच पर पहुंचकर सीएम हिमंत सरमा से माइक छीनने की कोशिश की। जिसे बाद में बीजेपी समर्थकों ने पकड़ मंच से नीचे उतार दिया।

हैदराबाद में आयोजित एक जनसभा में हिमंत बिस्वा सरमा बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए मंच पर मौजूद थे कि वहां अचानक से एक शख्स पीछे से मंच पर चढ़ गया और उसने मंच पर लगे माइक को तोड़ने की कोशिश की। तभी मंच पर मौजूद अन्य नेताओं ने उसे पकड़ कर नीचे उतार दिया। मंच पर वह शख्स सरमा के विरोध में नारे लगाने लगा।
अचानक हुए इस वाकए से हिमंत बिस्वा सरमा हैरान रह गए। जिस शख्स ने मंच पर माइक तोड़ने की कोशिश वह टीआरएस पार्टी का नेता बताया जा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक, हंगामा करने वाले शख्स का नाम नंदू है। वह केसीआर की पार्टी टीआरएस से जुड़ा हुआ है। वह तेलंगाना की घोषमहल विधानसभा का विधानसभा इंचार्ज है।
वहीं मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस दौरान कहा कि केसीआर, बीजेपी मुक्त भारत की बात बोलते हैं। उनके और हमारे बीच में अंतर है। वह बीजेपी को खत्म करना चाहते हैं। हम भारतीय राजनीतिक व्यवस्था से पारिवारिक राजनीति को खत्म करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications