बिहार में किडनी फेल होने से युवक की मौत, कोरोना वायरस से संक्रमित था
नई दिल्ली। जानलेवा कोरोना वायरस लगातार देश के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। देश में एक इस वायरस के चलते बिहार में 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार युवक की किडनी फेल हो गई, जिसके बाद आज उसकी मौत हो गई। एम्स के डॉक्टर प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि युवक में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था। युवक बिहार के मुंगेर का रहने वाला था। युवक की पटना के एम्स अस्पताल में मौत हुई है। युवक दो दिन पहले ही कोलकाता से लौटा था। जानकारी के अनुसार युवक कतर की यात्रा से लौटा था।
Recommended Video

इससे पहले कोरोना वायरस से संक्रमित 63 साल के एक मरीज ने बीती रात मुंबई में दम तोड़ दिया। इस मरीज का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। कोरोना वायरस से संक्रमित यह शख्स मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग पीड़ित था। इस मरीज की मौत के बाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2 हो गई है जबकि देश में इस वायरस के संक्रमण से होने वाली ये 6ठी मौत है।
इसके पहले भी महाराष्ट्र में एक मरीज की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई थी। महाराष्ट्र में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 74 पहुंच गई है। रविवार को मुंबई में 6 और पुणे में 4 लोगों के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। देशभर में कोरोना वायरस के अब तक 324 केस सामने आए हैं, जिनमें 24 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूरे राजस्थान में 22 मार्च से 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। हालांकि जरूरत के सामान जैसे सब्जी, दूध और दवाइयां मिलती रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications