Viral Video:लोकल ट्रेन में यात्रियों को पार करने के लिए शख्स ने अपनाई ऐसी ट्रिक,लोग बोले- देसी स्पाइडरमैन
Viral Video:लोकल ट्रेन में यात्रियों को पार करने के लिए शख्स ने अपनाई ऐसी ट्रिक,लोग बोले- देसी स्पाइडरमैन
Viral video:सोशल मीडिया लोगों के मनोरंजन का बड़ा जरिया बन चुका है इतना ही नहीं हर हाथ में मोबाइल आ जा जाने के बाद से हर छोटी से बड़ी घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो जाता है और चंद घंटो में वायरल भी हो जाता है। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे ही मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ जिसमें एक नौजवान लोकल ट्रेन में फर्श पर लेटे हुए यात्रियों को बिना टच किए इस ट्रिक से पार करता नजर आ रहा है जिसे देखकर लोगों को मजा ही आ गया। वहीं उस ट्रेन में बैठे लोग उसे हैरानी से देखते हुए नजर आ रहे हैं।

ट्रेन की रेलिंग पर झूलते हुए मजे से पूरा डिब्बा पार कर गया
महानगरों में लोकल ट्रेनों और बसों में हद दिन यात्रा करने वाले यात्री भीड़-भाड़ से निपटने या उससे बचने के लिए विभिन्न तकनीकों और तरकीब अजमाते हैं। कुछ अपनी यात्रा के समय सही जगह ढूंढकर इधर-उधर हो जाते हैं लेकिन इस नौजवान ने जैसे लोग हैं जो भीड़-भाड़ वाले डिब्बे में जाने के लिए आराम से रेलिंग पर झूलते हुए मजे से पूरा डिब्बा पार किया उसे देखकर हर कोई हैरान हो गया।

शख्स को देसी स्पाइडमैन कर रहे लोग
दरअसल, इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि लोकल ट्रेन में यात्री जमीन पर तक पर बैठे हुए है। ट्रेन यात्रियों से इतनी भरी है कि किसी का इस पार से उस पार जाना असंभव सा नजर आ रहा है। वहीं इस शख्स ने ट्रेन की रेलिंग पकड़कर झूला झूलते हुए यात्रियों को टच किए बिना पूरा ट्रेन का डब्बा पार कर दिया। इस वायरल वीडियो को देखकर लोग इस शख्स को देसी स्पाइडमैन कहकर बुला रहे हैं।

जानें कहां का है ये नजारा
इस 'देसी स्पाइडर मैन' का वीडियो ट्विटर यूजर गौरव भारद्वाज ने शेयर किया है। हालांकि ये खुलासा नहीं किया गया है कि ये किस स्थान का वीडियो है। हालांकि देखने वालों का दावा है कि ये ट्रेन मुंबई लोकल की तरह नजर आ रही है।
Viral video: Man swings on handrail inside local train, netizens awed by 'Spiderman'
Read @ANI Story | https://t.co/TANBbEFzTw#ViralVideo #LocalTrain #Netizens pic.twitter.com/OrHPj5PmFj
— ANI Digital (@ani_digital) October 15, 2022
'स्पाइडरमैन इन इंडिया , इमेजिन क्या ख़ूबसूरत नज़ारा है..."
वीडियो क्लिप में एक व्यक्ति रेलिंग को पकड़कर ऊपर झूलते हुए फर्श पर पड़े यात्रियों को पार करने का प्रयास करता हुआ नजर आ रहा है। वह रेलिंग पर अपने हाथों की मदद से अपने शरीर को सहारा देते हुए और फिर उनके ऊपर छलांग लगाते हुए नजर आया। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, 'स्पाइडरमैन इन इंडिया और वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'इमेजिन क्या ख़ूबसूरत नज़ारा है।












Click it and Unblock the Notifications