डिपो से बस चुराकर भगाने लगा शख्स, जानिए फिर क्या हुआ...
मुंबई। मुंबई में बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने बस डिपो के अंदर से एक बस को चुराने की योजना बना डाली। इस शख्स ने डिपो के अंदर खड़ी एक बस की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और बस स्टार्ट करके डिपो से बाहर भगाने की फिराक में था। गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ क्योंकि जैसे ही वो बस लेकर आगे बढ़ा अपना संतुलन खो बैठा और बस एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद डिपो में मौजूद कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी शख्स मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

मुंबई में आया चौंकाने वाला मामला
मुंबई में बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने बस डिपो के अंदर से एक बस को चुराने की योजना बना डाली। इस शख्स ने डिपो के अंदर खड़ी एक बस की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और बस स्टार्ट करके डिपो से बाहर भगाने की फिराक में था। गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ क्योंकि जैसे ही वो बस लेकर आगे बढ़ा अपना संतुलन खो बैठा और बस एक पेड़ से टकरा गई।

आरोपी शख्स गिरफ्तार
इस पूरे घटनाक्रम में गनीमत यही रही कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका, क्योंकि आरोपी शख्स बस लेकर सड़क पर नहीं पहुंचा था। अगर वो सड़क पर बस ले जाने में सफल रहता तो बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। फिलहाल आरोपी शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। डिपो में मौजूद बस ड्राइवर और कंडक्टर ने इस शख्स को काबू में किया।

आरोपी शख्स की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
आरोपी शख्स की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि बताया जा रहा है कि वो पालघर का रहने वाला है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। फिलहाल आरोपी शख्स बोईसर पुलिस के कब्जे में है। बता दें कि साल 2012 एक ऐसी घटना हुई थी, पुणे में एमएसआरटीसी ड्राइवर ने बस चुराकर भागने की कोशिश की थी। इस दौरान उन्होंने 8 लोगों को कुचल दिया था. वहीं 29 लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा दर्जनों गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचा था।
ये भी पढ़ें- बधाइयों पर बोलीं आईएएस टीना डाबी, मैं तो अतहर से पहले ही कर चुकी शादी












Click it and Unblock the Notifications