दिल्ली: चलती बस में युवक की चाकू मारकर हत्या, स्कूल की यूनिफार्म में थे हत्यारे

बस के कंडक्टर जय भगवान के मुताबिक बस पंजाबी बाग से बदरपुर बार्डर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मृतक को मोबाइल चोरी होने का संदेह हुआ और उसने बस में सवार बच्चों से अपना मोबाइल मांगना शुरू ‌कर दिया।

नई दिल्ली। दिल्ली के न्यू फ्रेंडस कॉलोनी थाना इलाके में सवारियों से भरी चलती बस में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी । मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। मृतक गुरुवार को लाजपत नगर से बस में सवार होकर बदरपुर बार्डर की तरफ जा रहा था और इस दौरान कुछ लड़कों ने चलती बस में उसे चाकू मार दिया। अभी तक की जांच में सामने आया है कि लड़कों ने स्कूल की यूनिफार्म पहनी हुई थी, हालांकि वह किसी स्कूल के थे या नहीं, यह पुष्टि नहीं हो सकी है।

दिल्ली: चलती बस में युवक की चाकू मारकर हत्या, स्कूली की यूनिफार्म में थे हत्यारे

बस के कंडक्टर जय भगवान के मुताबिक बस पंजाबी बाग से बदरपुर बार्डर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मृतक को मोबाइल चोरी होने का संदेह हुआ और उसने बस में सवार बच्चों से अपना मोबाइल मांगना शुरू ‌कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोबाइल को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा और एक लड़के ने चाकू निकाल कर युवक के गले पर मार दिया। उन्होंने बताया कि चाकू लगते ही सभी युवक वहां से फरार हो गए और कंडक्टर ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर रोमिल बानिया ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना गुरुवार शाम चार बजे के करीब मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के पॉकेट से भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+