सोशल नेटवर्किंग साइट पर न्यायपालिका के खिलाफ कमेंट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया जिस तरह से काफी वृहद स्तर पर अपने पैर पसार चुका है। ऐसे में इन साईटों पर लोगों की गतिविधियों को सिरे से यह कह कर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है यह माध्यम निरर्थक है और सामान्य लोगों का इससे लेना देना नहीं है। बांबे हाई कोर्ट ने न्यायपालिका के खिलाफ कमेंट करने के चलते एक व्यक्ति को जेल की सजा सुनाई है।

social networking

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को द्वारका हीरानंदानी नाम के व्यक्ति को सोशल नेटवर्किंट साइट्स पर न्यायिक व्यवस्था के खिलाफ अपमानजनक बातें पोस्ट करने का दोषी पाया है। जिसके चलते कोर्ट ने हीरानंदानी को एक महीने की जेल की सजा सुनाई है। हाई कोर्ट के जज वीएम कनाडे और अनुजा प्रभु देसाई ने कहा, 'अब समय आ गया है कि कोर्ट ऐसी बातों पर कड़ाई से पेश आए।

हालांकि हीरानंदानी इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जा सकते हैं। लेकिन कोर्ट के जज ने यह साफ कर दिया है कि आप न्यायपालिका की निंदा कतई नहीं कर सकते हैं। आपको यह कतई अधिकार नहीं है कि आप न्यायपालिका का अपमान करें। आपको बता दें कि हीरानंदानी जमीन के विवाद को लेकर हाई कोर्ट में केस लड़ रहे हैं। साथ ही सोशल साईट्स पर कोर्ट और वकीलों के खिलाफ जमकर आरोप लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+