क्रब में दफनाने के 24 घंटे बाद जिंदा लौटा शख्स, पूरी कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगे रोंगटे
नई दिल्ली, 06 अप्रैल: तमिलनाडु में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक शख्स को उसके परिजनों ने मरा हुआ मनाकर दफन कर दिया। लेकिन 24 घंटे बाद वह शख्स जिंदा वापस घर लौट आया। घटना इरोड के पास बनगलादपुर में हुई। शख्स के जिंदा वापस आने के बाद परिवार सदमे में है, कि उन्होंने किस व्यक्ति को क्रब में दफनाया था। ये घटना अब आसपास के इलाकों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

बस स्टैंड पर मिला था शख्स का शव!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक 55 वर्षीय व्यक्ति जिसे उसके परिवार ने मृत मान लिया गया था और रविवार शाम को उसके रिश्तेदारों ने उसे दफना दिया था। सोमवार शाम को जीवित घर लौट आया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दिहाड़ी मजदूर मूर्ति कुछ दिन पहले गन्ने की कटाई के लिए तिरुपुर गए थे। उनके बेटे, कार्थी को रविवार सुबह एक रिश्तेदार का फोन आया, जिसमें कहा गया था कि उनके पिता पास के बस स्टॉप पर मृत पाए गए हैं।

घरवालों ने दफनाया शव
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृत बताए जा रहे शख्स का बेटा मौके पर पहुंचा और उसने पुष्टि की कि यह उसके पिता का शव है। सत्यमंगलम पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परिवार को सौंप दिया, जिन्होंने रविवार रात शव को दफना दिया। लेकिन सोमवार शाम को मूर्ति जैसे ही अपने घर वापस पहुंचे तो पूरा परिवार सदमे में आ गया। उनका बेटा कीर्ति भी यह देखकर हैरान रह गया।

24 घंटे बाद वापस लौटा शख्स
कीर्ति ने बताया कि, जब वह घर में दाखिल हुए तो हमें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। मैं अपने पिता की मृत्यु की खबर सुनकर स्तब्ध था और जब वह घर में आए तो मैं तभी भी उतना ही स्तब्ध था। जिसके बाद कीर्ति ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया है, जिन्होंने मृतक व्यक्ति की वास्तविक पहचान का पता लगाने के लिए जांच फिर से शुरू कर दी है।

अधिकारियों के लिए शव बना पहेली
इसके बाद पुलिस शव को बाहर निकालने और पोस्टमॉर्टम करने के लिए सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों को बुलाया गया। स्थानीय तहसीलदार व राजस्व अधिकारी की मौजूदगी में उसी स्थान पर पोस्टमार्टम किया गया। अब अधिकारियों के लिए वह शव एक पहेली बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications