दिल्ली: जेएनयू छात्र उमर खालिद पर जानलेवा हमला, अज्ञात हमलावर ने चलाई गोली

दिल्ली: जेएनयू छात्र उमर खालिद पर जानलेवा हमला, अज्ञात हमलावर ने चलाई गोली

Recommended Video

    Umar Khalid पर अज्ञात शख्स ने की Firing ,Constitunal Club के बाहर JNU Leader पर हमला|वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशनल कलब में सोमवार दोपहर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पीएचडी स्कॉलर उमर खालिद पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। हालांकि गोली खालिद को नहीं लगी और इस हमले में वो बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल बरामद की है। खालिद सोमवार को कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

    man opened fire at JNU student Umar Khalid outside Constitution Club of India Delhi

    कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब के पास मौजूद एक शख्स ने बताया है कि यहां एक कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए उमर आए थे। पास ही में एक चाय के ठेले के पास जब ये लोग खड़े थे तो सफेद शर्ट पहने आए एक शख्स ने उमर को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उस पर गोली चला दी। गोली चलाते हुए उसके हाथ से पिस्टल गिर गया, जिसके बाद वो भागने लगा। डीसीपी मधुर वर्मा और ज्वाइंट सीपी अजय चौधरी ने कहा है कि अज्ञात हमलावर ने उमर पर हमला किया लेकिन उसके हाथ से पिस्टल छूट गया और वो भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    umar

    चश्मदीद के मुताबिक, मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो फरार होने में कामयाब रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उमर को सुरक्षा में लिया और हमलावर की पिस्टल अपने कब्जे में ले ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उमर खालिद ने हाल ही में जेएनयू से पीएचडी पूरी की है, वो भाजपा और दक्षिणपंथी संगठनों का कड़ा विरोध करते रहे हैं। बता दें कि कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब संसद भवन से महज 500 मीटर की दूरी पर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+