'इनकी वजह से हुई 8 अरब जनसंख्या', साइकिल पर 9 बच्चों को बैठाकर निकला शख्स, VIDEO

बढ़ती जनसंख्या और घटते संसाधन को लेकर पूरी दुनिया परेशान है। इस बीच 15 नवंबर को विश्व की कुल जनसंख्या 8 अरब के पार हो गई। वैसे ये अपने आप में एक गंभीर समस्या है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मुद्दे को लेकर खूब मीम्स शेयर किए। इसके अलावा एक ऐसे शख्स का वीडियो वायरल हुआ, जो अपने साथ साइकिल पर 9 बच्चे लेकर घूम रहा था।

कहां का है वीडियो?

कहां का है वीडियो?

वायरल वीडियो 18 सेकेंड का है, जिसमें एक शख्स साइकिल से जा रहा था। हैरानी की बात ये है कि उसके साथ 9 बच्चे भी साइकिल पर सवार थे। सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इस वीडियो को 8 अरब जनसंख्या से जोड़ दिया और उसे तेजी से वायरल किया। उस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो कहां और कब का है?

लोगों ने कही ये बात

लोगों ने कही ये बात

वीडियो शेयर करने वाले जैकी यादव ने लिखा कि आज दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई, इस उपलब्धि को हासिल करने में ऐसे इंसानों को बहुत बड़ा योगदान रहा है। देखते ही देखते इस पर 1.60 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए। इस पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा कि छोटा परिवार-सुखी परिवार। एक अन्य यूजर ने तो ऐसे लोगों को शिक्षित करने की सलाह दी। उन्होंने लिखा जब तक सभी को शिक्षित नहीं किया जाएगा, ऐसे वीडियो देखने को मिलेंगे। एक अन्य शख्स ने लिखा कि आपका जितना मन उतने बच्चे पैदा करो, लेकिन कम से कम उनकी जान को खतरे में तो ना डालो।

संयुक्त राष्ट्र ने जारी की थी रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र ने जारी की थी रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र ने 15 नवंबर को ऐलान किया कि विश्व की जनसंख्या 8 अरब हो गई है। अगर इसी रफ्तार से बच्चे पैदा होते रहे, तो ये 2030 तक 8.5 अरब हो जाएगी। इसके बाद 2050 में दुनिया की कुल आबादी 9.7 अरब होने का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र ने साफ कहा कि अगर सभी देशों ने कड़े नियम नहीं लागू किए तो दुनिया की कुल आबादी साल 2100 में 10.4 अरब के भी पार पहुंच जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+