पानी मांगने के बहाने घर में घुसा शख्स, लड़की को अकेला पाकर करने लगा गंदी हरकत

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक 14 साल की लड़की के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। शख्स पानी पीने के बहाने और घर में घुसा था। घटना के बाद से लड़की काफी डरी-सहमी हुई है। मामले की जानकारी लड़की ने अपनी मां को दी, फिर लड़की की मां ने इस बात की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। घर के अंदर घुसकर लड़की से छेड़खानी करने का यह मामला काफी शर्मनाक है। इस घटना के बाद से पुणे जैसे शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं। महिलाएं अब अपने ही घर में सुरक्षित नहीं और अकेलेपन का फायदा उठाकर घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला गंभीर है।

man molested a 14 years old girl found home alone

मामला पुणे के वाकड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में आण्णा बबन कांबले नाम के शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। यह घटना वाकड के आण्णा साठे नगर में घटी है। पीड़ित लड़की की मां दूसरे के घर में काम करती है। जिस वक्त वारदात हुई बच्ची की मां काम से बाहर गई हुई थी और पीड़िता लड़की घर में अकेली ही थी। आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाया और पानी-पीने और कैंची मांगने के बहाने घर में दाखिल हुआ। फिर लड़की के साथ गंदी हरकतें करने लगा, जिससे लड़की काफी घबरा गई। मां के घर आते ही पीड़ित लड़की ने इस घटना की जानकारी दी। मां ने ही इस बात की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+