फेसबुक, व्हाट्सएप पर दोस्तों से चैटिंग में पति को भूल जाती थी पत्नी, सोते समय किया ये हाल
गुरुग्राम। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। यह वाक्य हमें हमेशा रटाया गया। सामाजिक होना ही इंसानों और जानवरों के बीच का अंतर है। परंतु क्या मनुष्य असामाजिक प्राणी हो चुका है? क्या सोशल मीडिया के बढ़ते वर्चस्व ने मनुष्य की सामाजिकता को खत्म कर दिया है? क्या सोशल नेटवर्किंग साइट पर किसी की तस्वीर लाइक करने से आपके अच्छे और मधुर संबंधों में मनमुटाव पैदा होने लगा है? हैरान न हों, क्योंकि ऐसी घटनाएं अक्सर ही सामने आने लगी हैं। सोशल मीडिया की वजह से इन दिनों रिश्तों में दरार आ रही है। कहीं-कहीं तो इसने खूनी रूप ले लिया है। ताजा मामला दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में सामने आया है। 32 साल की पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने पूछताछ पर चौकाने वाले खुलासे किए हैं। विस्तार से जानिए पूरा मामला

फेसबुक और व्हाट्सएप पर बिजी रहती थी पत्नी
मामला गुड़गांव के सेक्टर 92 के सारे होम्स सोसायटी का है। यहां रहने वाले हरिओम ने बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी ज्यादातर वक्त सोशल मीडिया पर बिजी रहती थी। उसने पुलिस को बताया कि वो हर समय दोस्तों से चैटिंग करती रहती थी और घर का कोई काम नहीं करती थी। हरिओम ने बताया कि इसके चलते उसका परिवार टूट रहा था। न समय पर खाना मिलता था और ना ही बच्चों का ख्याल रख पाती थी।

चैटिंग करते वक्त वो सबकुछ भूल जाती थी
हरिओम ने बताया कि लक्ष्मी जब दोस्तों से चैटिंग करती थी तो वो सबकुछ भूल जाती थी। हालात ऐसे हो गए कि उसे दोनों बच्चों को हॉस्टल में भेजना पड़ा। गौरतलब है कि सेक्टर-92 स्थित होम्स सोसायटी में घरेलू कलह से परेशान पति हरिओम द्वारा अपनी 32 साल की पत्नी लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या का बीते शुक्रवार को कर दी थी। हत्या के बाद वह भी घर में ही मौजूद रहा। कई घंटों तक महिला को उसके परिवार वाले फोन करते रहे लेकिन जवाब नहीं मिला। शक होने पर मृतका के पिता गांव नवादा फतेहपुर निवासी बलवंत सिंह यहां पहुंचे तो घर में ही उसे मृत पाया। जिसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचे हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया।

पति-पत्नी के बीच अकसर होता था झगड़ा
जांच के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बृहस्पतिवार की रात भी किसी बात को झगड़ा हो गया। जब पत्नी सो गई फिर पति ने गला दबा दिया। शुक्रवार को हरिओम दुकान पर नहीं गया। हरिओम मानेसर में कम्प्यूटर हार्डवेयर की दुकान चलाता है।












Click it and Unblock the Notifications