सूरत में पति ने अपनी पत्नी के 11 टुकड़े किए, सिर, पैर हाथ कमरे में अलग-अलग मिले, रंगे हाथ गिरफ्तार

सूरत। गुजरात के सूरत में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति ने अपनी ही पत्नी की बर्बर हत्या के बाद उसके शव के 11 टुकड़े कर डालें। आरोपी पति का नाम शाहनवाज हैं जिसने अपने अपनी दूसरी पत्नी जुलेखा उर्फ वर्षा सैयद को रविवार रात मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के अनुसार शाहनवाज जनरल स्टोर की दुकान चलाता है, यहां वह अपनी पहली पत्नी जोहराबनबी के साथ रहता है। घटना के बाद पुलिस परिवार के तमाम सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

murder

अडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस एचके पटेल ने बताया कि आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया है, जबक वह अपनी दूसरी पत्नी के शरीर के टुकड़े को नष्ट करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस का मानना है कि इस अपराध में आरोपी की पहली पत्नी और बहन ने भी साथ दिया है, जोकि दिल्ली जा चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि शाहनवाज की पहली पत्नी और जुलेखा के बीच अक्सर लड़ाई हुआ करती थी। घटना के बाद पुलिस आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से महिला का सिर, पैर और हाथ बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपनी पत्नी जुलेखा को लाल गेट स्थित एक खाली फ्लैट पर बुलाया और उसे मौत के घाट उतार दिया। जब तक पुलिस उसे रंगे हाथ पकड़ती तबतक वह कुछ अंगों को नष्ट कर चुका था और उसे नदी में फेंक चुका था। पुलिस को शक है कि जुलेखा देह व्यापार के धंधे में थी जब उसकी मुलाकात शाहनवाज से हुई थी। दोनों की मुलाकात दो वर्ष पहले हुई थी।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में 14 साल की मासूम के साथ रेप, दोस्तों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+