खौफनाक: बाप के खून से बेटे ने खेली होली, मां पर भी जनलेवा हमला
पुलिस ने बताया कि गांव के लोग जब होली की तैयारी में जुटे थे, तभी वहां रहने वाले 30 वर्षीय विकास जाट ने अपने 55 वर्षीय पिता चंद्रभान जाट को पारिवारिक विवाद के चलते मौत के घाट उतार दिया।
जयपुर। होली के मौके पर जहां पूरा देश रंगों के साथ अपने परिवार संग खुशियां मना रहा था वहीं राजस्थान के चूरु जिले में एक बेटे ने अपने पिता के खून से होली खेली। जी हां यहां एक बेटे ने अपने पिता के सिर पर लोहे की सरिए से कई वार किए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं इस दौरान जब आरोपी बेटे की मां बीच बचाव करने आई तो उसने उनपर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वो बुरी तरह जख्मी हो गईं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम विकास है और चुरू के हमीरवास थाना क्षेत्र का रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि गांव के लोग जब होली की तैयारी में जुटे थे, तभी वहां रहने वाले 30 वर्षीय विकास जाट ने अपने 55 वर्षीय पिता चंद्रभान जाट को पारिवारिक विवाद के चलते मौत के घाट उतार दिया। इसे भी पढ़ें- दिल्ली में नेपाल की युवती से गैंगरेप और कुकर्म, बालकनी से कूद सड़क पर न्यूड दौड़ती रही
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और चंद्रभान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। उधर आरोपी की घायल मां को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी विकास जाट के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications