बर्थडे के अगले दिन फोन पर लड़के से बात कर रही थी बेटी, बाप ने कुल्‍हाड़ी से काट डाला

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के कृष्‍णा जिले में एक बाप ने अपनी बेटी के जन्‍मदिन के अगले दिन ही उसकी हत्‍या कर दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वो वो अपने किसी दोस्‍त से फोन पर बात कर रही थी और उसके पिता ने उसकी बातें सुन ली थी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला ऑनर किलिंग हो सकता है। हत्‍यारे पिता को इस बात का डर था कि उसकी बेटी के इस तरह लड़कों से बात करने के चलते समाज में उसकी बेइज्‍जती होगी।

बर्थडे के अगले दिन फोन पर लड़के से बात कर रही थी बेटी, बाप ने कुल्‍हाड़ी से काट डाला

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक कृष्णा जिले के चंद्रलापाडू गांव में चंद्रिका अपने माता-पिता और अपनी छोटी बहन के साथ रहती थी। शनिवार को ही उसने अपने 18वें जन्‍मदिन का केक काटा था। अंडरग्रेजुएट फार्मेसी छात्रा चंद्रिका उस दिन काफी खुश थी जब वह अपने जन्मदिन का केक काट घर लौटी थी। जन्मदिन के अगले दिन ही कथित तौर पर चंद्रिका के पिता ने उसे फोन पर किसी के साथ बात करते हुए सुना। पिता ने जब उसकी बातचीत सुनी तो पता चला की वो उस लड़के के साथ रिश्ते में है। ये सुन कर चंद्रिका के पिता को गुस्सा आ गया और कथित तौर पर उसने गुस्से में चंद्रिका के सिर पर कुल्हाड़ी के डंडे से वार कर दिया जिससे चंद्रिका वहीं फर्श पर गिर गई और उसकी मौत हो गई।

हीं हत्या के मामले में पुलिस अधिकारियों का मानना है कि छात्रा अपने रिश्ते के लिए अपने परिवार की मंजूरी लेना चाहती थी, क्योंकि अब वो 18 साल की हो चुकी थी। पुलिस को शक है कि ये बात उसके पिता को पसंद नहीं आई थी, जिस कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया। गांव वालों और पड़ोसियों का कहना है कि चंद्रिका के पिता को इस बात का डर था कि बेटी के इस फ़ैसले से उनकी गांव में बेइज्जती होगी और उनके परिवार को बदनामी का सामना करना पड़ेगा। इसी वजह से उसने अपनी बेटी का कत्ल कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+