पुलिस की गिरफ्त में आया छह लोगों की जान लेने वाला पलवल का 'साइको किलर', आर्मी में भी रह चुका है

नई दिल्ली। फिल्म 'रमन राघव' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साइको किलर जैसी हरकत हरियाणा के पलवल में देखने को मिली है, बीती रात लोह की रॉड से पीटकर छह लोगों की हत्या कर दी गई। इलाके में छह लोगों की लोहे के रॉड से हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद इस साइको के बारे में कई बातें सामने आई हैं। आरोपी नेत्रपाल इस समय कृषि विभाग में कार्यरत है, इससे पहले वो आर्मी में भी रह चुका है।

रॉड लेकर निकला और छह लोगों को मार डाला

रॉड लेकर निकला और छह लोगों को मार डाला

आरोपी पलवल के ओमेक्स सिटी में रहता था। वह मूल रूप से फरीदाबाद का रहने वाला है। पुलिस भी नहीं समझ पा रही है कि हत्याओं के पीछे मकसद क्या है। शुरुआती जांच में यही लग रहा है कि आरोपी मानसिक रोगी है और हत्याओं के पीछे उसकी सनक है। उसकी हरकत किसी साइको किलर की सी है। हत्यारे का सुराग एक सीसीटीवी फुटेज से मिला है, जिसमें वह लोहे की रॉड के साथ दिख रहा है।

 मरने वालों में एक महिला भी

मरने वालों में एक महिला भी

हरियाणा के पलवल में एक साइको किलर ने 6 लोगों को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। मरने वालों में एक महिला और तीन चौकीदार शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। किलर ने ये 6 हत्याएं अलग-अलग जगहों पर एक ही तरीके से की हैं। सभी हत्याएं शहर के सिटी थाना एरिया के 100 मीटर के दायरे में हुई हैं। घटना के बाद पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई और आरोपी को गिरफ्तार किया।

रात 2 से 4 बजे के बीच हुई हत्याएं

रात 2 से 4 बजे के बीच हुई हत्याएं

सिरफिरे हत्यारे ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर इन हत्याएं को अंजाम दिया है। साइको किलर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में किलर लोहे की रॉड के साथ घूमता दिख रहा है। सभी हत्याएं बीती रात 2 बजे से 4 बजे के बीच हुई हैं। इस वारदात को अंजाम देने के आरोपी को पुलिस ने आदर्श नगर कॉलोनी से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमला किया है। जिन छह लोगों की हत्याएं हुई उनमें से अधिकतर वे लोग है जो रात में या तो खुले में सो रहे थे या फिर घर से बाहर थे। हालांकि किलर ने एक महिला को अस्पताल के अंदर जाकर मौत के घाट उतारा दिया है। इन हत्याकांड में सभी मृतकों के शव पुलिस ने कब्जे में ले लिए है। दो मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+