पति ने किया ब्यूटी पार्लर चलाने वाली पत्नी का खून, फिर महिला को फोन कर सुनाई ये कहानी
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वरूप नगर से एक शख्स को अपनी पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। विकास शर्मा नाम के आरोपी की पैसों को लेकर पत्नी के साथ कुछ बहस हो गई थी। ऐसे में गुस्से में उसने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के समय उसकी 10 साल की बेटी बगल के ही कमरे में सो रही थी।

हत्या को छुपाने के लिए उसने पत्नी के ही ब्यूटीपार्लर में काम करने वाली एक महिला को फोन किया और कहा कि सुबह जब से घर से निकला हूं तब से सविता के साथ कान्टेक्ट नहीं हो पा रहा है। महिला ने जब घर में लाश देखकर पुलिस को खबर की तब ये मामला सामने आया।
पुलिस को विकास की कहानी और लाश की हालत जोड़ कर देखने पर समझ आया कि विकास झूठ बोल रहा है। आखिर में विकास ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि पैसों को लेकर उसकी बार बार पत्नी से बहस हो रही थी जिससे वह तंग आ चुका था। उसकी पत्नी भी उधारी और पैसे देने के काम में थी। विकास ने पुलिस को बताया कि वह सविता से अलग होने के बारे में भी विचार कर रहा था। 25 मार्च को भी दोनों के बीच काफी बहस हुई थी जिसके बाद उसने घटना का अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें- हत्या के मामले में सरवन भवन के मालिक की उम्रकैद की सजा को SC ने रखा बरकरार












Click it and Unblock the Notifications