Video: शख्स ने बेवजह कुत्ते को पत्थर फेंककर मारा, कुत्ते ने तुरंत लिया बदला, यूजर बोले-ग्रेट वर्क मेरे बच्चा
नई दिल्ली: इंसान को दर्द होता है तो वो बोलकर बता सकता है, लेकिन किसी बेजुबान को तकलीफ होती है तो वो बेचारा क्या करें? अक्सर लोग गुस्से में या फिर अपने मजे के लिए आवारा जानवरों को निशाना बनाते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है, जब उनको तुरंत उनके कर्मों की सजा मिलती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने सड़क पर चलते कुत्ते को पत्थर फेंककर मारा, जिसके बाद पलटकर कुत्ते ने उसको सबक सिखा दिया, जिसको देखकर लोग भी बोल रहे 'इंस्टेंट कर्मा'।

जो गलत करेगा, वो तुरंत भरेगा
यह सच है कि जो भी कोई कुछ गलत करेगा, तो उसका खामियाजा भरेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स बिना किसी वजह के रोड से गुजर रहे एक आवारा कुत्ते को पत्थर फेंककर मारने लगा, लेकिन उसने कभी नहीं सोचा होगा कि वो ही कुत्ता उसको फौरन उसके किए की सजा दे देगा!

जानवर को बेवजह परेशान नहीं करना चाहिए, क्योंकि...
किसी जानवर को बेवजह परेशान नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी वो ही बेजुबान आप पर भारी पड़ सकता है। इंटरनेट पर 'इंस्टेंट कर्मा' का ऐसा ही एक वीडियो लोगों की आंखें खोल रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता सड़क से जा रहा है, लेकिन तभी रोड के दूसरी साइड से एक अधेड़ शख्स आता है और कुत्ते को जोर से पत्थर फेंककर मारता है, जिसके बाद कुत्ता पलटता है और शख्स की तरफ दौड़ने लगा है, और उसे काट लेता है।

लोगों की आंखें खोल देने वाला वीडियो
हालांकि इस दौरान एक महिला वहां आ जाती है, जिसके बाद कुत्ता वहां से भाग जाता है। इंटरनेट पर वायरल हुआ यह कुछ ही सेकंड का वीडियो लोगों की आंखें खोल देने वाला है। यूजर्स एक तरफ जहां शख्स को सबक सिखाने पर अच्छा फील कर रहे हैं तो दूसरी तरफ इसे बुरे कर्मों की सजा करार दे रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर streetdogsofbombay नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है।

इंस्टेंट कर्मा! लोगों ने की कुत्ते की तारीफ
जिसके कैप्शन में लिखा- इंस्टेंट कर्मा! मनुष्य बिना कुछ किए हुए भी बेवजह जानवरों को चोट पहुंचाता रहता है। उन्हें बस प्यार की जरूरत है। कृपया जानवरों पर दया करें। अगर आप उनसे प्यार नहीं कर सकते तो कम से कम उन्हें ठेस ना पहुंचाएं। इस वीडियो पर अब तक 13 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। साथ ही लोग कुत्ते के बदला देने की सराहना कर रहे हैं।

यूजर बोले-ग्रेट वर्क मेरे बच्चा
वहीं वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लोग कुत्ते पर प्यार लूटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,"ग्रेट वर्क मेरे बच्चा", जबकि एक और यूजर ने लिखा well Done Dog। ऐसे ही एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा," बेशक! आत्मरक्षा सभी के लिए है!" किसी ने लिखा कि वह व्यक्ति इसी के लायक था। आप भी देखिए शख्स से कुत्ते के बदले का यह वीडियो (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications