VIDEO: वोट मांगने आये विधायक को पहना दी जूतों का हार, वीडियो हुआ वायरल
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटे एक बीजेपी विधायक को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब एक युवक ने उन्हें जूते-चप्पलों की माला पहना दी। खाचरौद सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह शेखावत को जनसंपर्क के दौरान एक व्यक्ति ने जूते की माला पहना दी। घटना का वीडियो वायरल भी हो रहा है। इस वाकये के बाद शेखावत के समर्थकों ने युवक की पिटाई कर दी।

घटना सोमवार रात करीब 8 बजे खेड़ावदा गांव की है। नागदा खाचरोद की सीट पर दोबारा बीजेपी से चुनाव लड़ रहे विधायक दिलीप शेखावत अपने पक्ष में प्रचार के लिए रात आठ बजे खेड़ावदा गांव पहुंचे थे। जब वह सभा में सभी लोगों से मिल रहे थे, तभी एक युवक उठा और उसने विधायक को जूते-चप्पलों की माला पहना दी।
माला देख विधायक जी भड़क गई और युवक के साथ हाथापाई कर दी। यह सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि शेखावत कुछ समझ पाते उससे पहले युवक उन्हें जूतों का हार पहना चुका था।
वहां पर वहां पर मौजूदा लोगों ने जूतों की माला पहनाने वाले शख्स को पीटना शुरू कर दिया। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शेखावत ने इसे कांग्रेस की साजिश बताया है। माना जा रहा है चुनाव से पहले ये विरोध सरकार को भारी पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications