शादी के 6 दिन बाद पति ने प्रेमी से करवाई अपनी पत्नी की शादी
Recommended Video

नई दिल्ली। फिल्मों में आपने लव ट्रैगल की कई कहानियां देखी होगी, जहां हीरो अपनी प्यार की कुर्बानी देकर अपनी प्रेमिका की चाहत को बढ़ावा देता है और उसे अपनी पसंद के साथ जिदंगी जीने का मौका देता है। ये बातें फिल्मों में तो कई बार देखी हैं, लेकिन ओडिशा के सुंदरगढ़ के रहने वाले बासुदेव टप्पो ने इसे अपनी असल जिंदगी में कर दिखाया। टप्पो ने अपने 6 दिन की शादी को तोड़कर अपनी पत्नी की शादी उसके पसंद के लड़के से कर मिसाल पेश की।

पत्नी को दिलाया उसका प्यार
दरअसल टप्पो की शादी 4 मार्च को देविनी गांव की रहने वाली 24 साल की महिला के साथ हुई। शादी के बाद लड़की अपने ससुराल आ गई। शादी के अगले ही दिन उससे मिलने के लिए उससे मायके से कुछ लोग आए, जिन्होंने खुद को दुल्हन का कजिन बताया। जहां दो लोग वापस चले गए, वहीं एक लड़का वहीं रुक गया।

दुल्हन को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा
गांववालों ने टप्पो की पत्नी को उस लड़के साथ देखा, तो उस लड़के को पीटना शुरू कर दिया, जिसके बाद दुल्हन ने खुद सामने आकर इस बात को स्वीकरा कि वह उसका किन नहीं बल्कि प्रेमी है। उनके घरवालों ने उनकी जोड़ी को स्वीकार नहीं किया और जबरदस्ती उनकी शादी टप्पो से करवा दी।

6 दिन बात पत्नी की करवाई शादी
टप्पो पत्नी के पहले प्यार के बारे में जानकर हैरान रह गया, लेकिन बिना किसी विवाद से उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की शादी का प्रस्ताव रख दिया। लोग टप्पो की बात सुनकर दंग रह गए, लेकिन टप्पो ने खुद लड़के के घरवालों को इस शादी के लिए मनाया और अपनी 6 दिन की शादी को तोड़कर अपनी पत्नी की शादी उसके चाहने वाले लड़के से कर दी। इस अनोखी शादी में हिस्सा लेने के लिए 100 लोग पहुंचें। टप्पो ने कहा कि अगर वो ये शादी नहीं करवाता तो तीन लोगों की जिदंगी खराब हो जाती। लोग टप्पो के फैसले की मिसाल दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications