धोनी के फैन हैं तो आइये इस होटल में, बिल्कुल फ्री में मिलेगा खाना

नई दिल्ली। क्रिकेट प्रशंसकों में महेंद्र सिंह धोनी यानि कैप्टन कूल को लेकर काफी दीवानगी है। देश के साथ साथ दुनियाभर ने धोनी के लाखों फैंस हैं। लेकिन धोनी के एक फैन इसके चलते प्रसिद्ध हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में एक रेस्टोरेंट के मालिक शंभू बोस धोनी के नाम पर अपने ग्राहकों के लिए दिल बहुत बड़ा कर लेते हैं। 32 साल के शंभू धोनी के जबरा फैन हैं। इस बात को उनके ग्राहकों से ज्यादा कौन जान सकता है।

धोनी के दीवानों को देते हैं फ्री में खाना

धोनी के दीवानों को देते हैं फ्री में खाना

शिंभू धोनी के साथ साथ धोनी के फैंस का भी बहुत अधिक सम्मान करते हैं। वे अपने रेस्टोरेंट में धोनी के फैंस को फ्री में भोजन कराते हैं। बता दें कि शंभू के होटल का नाम भी होटल एमएस धोनी है। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में शंभू ने कहा कि- 'इस दुर्गा पूजा को हमारा रेस्टोरेंट दो साल पूरे कर लेगा। यहां हर कोई इस जगह को जानता है, लोग यहां खाने के लिए आते हैं। आप किसी से भी धोनी के होटल के बारे में पूछ लीजिए, आप यहां आ ही जाएंगे।'

'धोनी जैसा कोई नहीं, मेरे लिए प्रेरणा'

'धोनी जैसा कोई नहीं, मेरे लिए प्रेरणा'

जब शंभू से पूछा गया कि धोनी के लिए इतनी दीवानगी क्यों तो वे बोले- 'उनकी तरह कोई नहीं है। मैं जब बच्चा था, तभी से उनको पसंद करता हूं। वह जिस तरह से हैं, जिस तरह से वे क्रिकेट खेलते हैं, उसी से पता चलता है कि लेजेंड कैसे बनते हैं। वह मेरे लिए प्रेरणा है।'

'धोनी से मिला तो कहूंगा रेस्टोरेंट में आएं'

'धोनी से मिला तो कहूंगा रेस्टोरेंट में आएं'

शंभू ने कहा कि वे जानते हैं कि उनका ये सपना कभी पूरा नहीं होगा लेकिन अगर वे कभी धोनी से मिले तो उनसे अपने रेस्टोरेंट में आने को जरूर कहेंगे। शंभू ने कहा कि मैं जानता हूं कि धोनी को मच्छी भात पसंद है। उन्होंने बताया कि उन्हें धोनी के लंबे बाल बहुत पसंद थे।

यह भी पढ़ें- बलिदान बैज विवाद में धोनी से बोले सुब्रमण्यम स्वामी- आपके क्रिकेट का इसका कोई लेना देना नहीं है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+