छत्तीसगढ़: भगवान शिव को खुश करने के चक्कर में युवक ने काट डाली अपनी जीभ
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक अंधविश्वास का बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने भगवान शिव को खुश करने के लिए खुद की जीभ को काट कर उन्हें अर्पित कर दिया। आस्था और धार्मिक स्थल के नाम से मशहूर सूरजपुर में एक बार फिर अंधविश्वास का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप सिर पकड़ लेंगे और कहेंगे भला ये कैसी आस्था।

मामला दरअसल आस्था के नाम पर अंधविश्वास से जुड़ा है, जहां एक युवक ने भगवान शिव को खुश करने के चक्कर में खुद की जीभ काटकर उन्हें अर्पित कर दी। मामला उसी जगह का है जहां करीब दो वर्ष पहले करसु कसकेला में एक युवती से नाग की शादी के दावे ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थी।
आपको बता दें युवक आज सुबह घर से पूजा कर निकला और गांव से कुछ दूर स्थित भगवान शिव के मंदिर में पहुंच गया। यहां उसने अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दी। इस दौरान काफी मात्रा में खून मंदिर परिसर में फैल चुका था। लोग जब मंदिर में पूजा करने पहुंचे तब उन्होंने देखा कि युवक के मुंह से खून निकल रहा है और पूरा मंदिर परिसर खून से लथपथ हो चुका था। अपने जीभ की बली देने वाले युवक ने एक पर्ची पर लिखा था कि मंदिर में आने वाले मंदिर की साफ-सफाई कर उसकी भी सेवा करें।
इस घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा सरपंच को दी गई, जिसके बाद इस घटना के बारे में तुरंत परिजनों को बताया गया। युवक को गंभीर स्थिति में अंबिकापुर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। भगवान शिव को जीभ चढ़ाने वाला युवक का नाम मोहन चौधरी है और परिवार के साथ रहकर खेती किसानी करता था। इस मसले पर परिवार के लोगों ने कहा कि वह बचपन से ही भगवान शिव का पुजा करता था। हो सकता है कुछ मन्नत माना हो और उसके पूरे हो जाने के बाद उसने अपनी जीभ को भगवान शिव को चढ़ा दिया हो।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications