रोते हुए फैन से जब सोनू सूद ने घुटनों पर बैठकर पूछा-तू रो क्यों रहा है? अब रियल हीरो की हो रही है तारीफ
नई दिल्ली, जून 29: कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद कर एक्टर सोनू सूद ने हर किसी के दिल में अपनी जगह बनाई है। कोरोना काल में गरीबों और जरूरतमंदों के लिए के लिए सोनू सूद कई बार मसीहा साबित हुए हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहने वाले सोनू सूद का इस दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपने रोते-बिलखते हुए फैन्स से मिलते नजर आ रहे हैं।

सोनू के घर के बाहर लगती है मदद मांगने वालों की भीड़
सोशल मीडिया पर सोनू सूद के मुंबई वाले घर के बाहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का सोनू सूद के सामने अपने घुटने के बल बैठकर उनसे मदद मांगने लगता, तभी सोनू भी अपने घुटने के बल जमीन पर बैठ गए। वीडियो में सोनू सूद उस लड़के से उसकी परेशानी पूछते हुए कहते हैं- तू रो क्यों रहा है? इसके बाद वह लड़का अपनी समस्या उन्हें बताता है। जिसके बाद सोनू अपनी टीम को उसकी मदद करने के लिए कहते हैं। सोनू के घर के बाहर हर दिन मदद मांगने वालों की भीड़ लगती है। इस वीडियो को देख लोग सानू की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Recommended Video

सोनू सूद ने बच्चों के लिए लगवाया मोबाइल टावर
इसके अलावा हाल ही में सोनू ने ऑनलाइन क्लास करने वाले बच्चों की बड़ी मदद की है। उत्तरी केरल के वायनाड में मोबाइल नेटवर्क की परेशानी हो रही है। जिसके चलते वहां के बहुत से बच्चों को ऑनलाइन क्लास लेने पर परेशानी हो रही है। बच्चों की इन परेशानी को देखते हुए सोनू सूद ने वायनाड में मोबाइल नेटवर्क लगाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी सोनू सूद ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है
सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'किसी की भी पढ़ाई अधूरी नहीं रहेगी। वायनाड में सभी को बता दीजिए कि हम वहां पर मोबाइल टावर लगाने के लिए एक टीम भेज रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि हम अपनी सीटबेल्ट कस कर बांध लें। एक और मोबाइल टावर लगाने का वक्त आ गया है।' सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सोनू की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब सोनू सूद के घर 'जनता दरबार' लगने लगा है। हर रोज सैकड़ों लोग उनके घर के बाहर अपनी परेशानियां लेकर खड़े रहते हैं। सोनू सूद लोगों की इन परेशानियों को एक-एक करके सुनते हैं और दूर करने का आश्वासन भी देते हैं।

शूटर कोनिका लायक को दी 2.5 लाख की जर्मन राइफल सोनू ने भेजी
इसे पहले सोनू सूद ने धनबाद निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर कोनिका लायक को ढाई लाख रुपए की जर्मन राइफल भेजी थी। अभिनेता को कोनिका लायक के बारे में तब पता चला जब उन्होंने जनवरी में एक ट्वीट में उन्हें टैग किया था। लायक ने सोनू सूद को टैग करते हुए अपनी अपील में लिखा था, '11वीं झारखंड स्टेट राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में, मैंने एक रजत और एक स्वर्ण पदक जीता है। हालांकि, सरकार ने मेरी बिल्कुल भी मदद नहीं की है। कृपया एक राइफल के साथ मेरी मदद करें।' अब जब राइफल आखिरकार कोनिका लायक के पास पहुंची, तो उन्होंने सोनू सूद को धन्यवाद देने के लिए ट्वीट किया। अभिनेता को टैग करते हुए कोनिका ने लिखा, 'सर, मेरी राइफल यहां है। मेरे परिवार में खुशी की लहर फैल गई है और पूरा गांव आपको आशीर्वाद दे रहा है।' इसके जवाब में सोनू सूद ने लिखा, 'ओलंपिक में भारत का स्वर्ण पदक पक्का है। बस सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत है।'












Click it and Unblock the Notifications