मजदूरों के मसीहा बने सोनू सूद से शख्‍स ने की ये शिकायत, एक्‍टर ने दिया दिल जीत लेने वाला जवाब

मुंबई। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच मुंबई में प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने की व्यवस्था कर एक्‍टर सोनू सूद रीयल लाइफ में हीरो साबित हुए हैं। उन्‍हें गरीबों का मसीहा कहा जाने लगा है। सोनू सूद ने अब तक हजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर पहुंचाने में काफी मदद की है। इतना ही नहीं, उन्होंने मजदूरों के खाने-पीने का भी बखूबी इंतजाम किया। लोग सोनू सूद को ट्वीट कर रहे हैं या उनके द्वारा जारी किए गए नंबर पर संपर्क कर रहे हैं और सोनू सूद फौरन उनकी मदद कर रहे हैं। इस क्रम में एक ट्विटर यूजर ने सोनू सूद को टैग कर तीन लोगों द्वारा मांगे गए मदद को याद दिलाया। इसपर सोनू सूद ने जवाब दिया और कहा 'घर तो आप सब जाएंगे। कुछ आज तो कुछ कल जाएंगे।'

यूजर ने लिखा- मदद के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता

यूजर ने लिखा- मदद के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता

रिषभ गुप्‍ता नाम के यूजर ने सोनू सूद को टैग कर ट्वीट किया ' सर आप किस आधार पर ट्वीटर मैसेज रीड करते हो? क्योंकि इस भाई ने कई ट्वीट किए फिर भी आप तक इनका ट्वीट नहीं पहुंचा। मैं जानता हूं आपको किसी की मदद के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता, इसे निवेदन समझिये। रिषभ ने शुभम यादव के ट्वीट को अटैच करते हुए सोनू सूद को टैग किया था। शुभम यादव ने सोनू सूद को ट्वीट किया था जिसमें लिखा था ' सोनू भाई हर वक्‍त आपके बारे में ही सोचता रहता हूं कि अब तो फोन या मैसेज आ जाए लेकिन कोई जवाब नहीं आता। भाई मेरी मदद कीजिए, हम तीन लोग हैं हमें जौनपुर या प्रयागराज छोड़ दीजिए। ठाणे में फंसे हैं।' शुभम ने साथ में अपना मोबाइल नंबर भी दिया है।

Recommended Video

    Lockdown में पति से तंग हुईं Woman ने Sonu Sood से मांगी मदद, Actor ने दिया ऐसा जवाब |वनइंडिया हिंदी
    सोनू सूद ने फौरन दिया जवाब

    सोनू सूद ने फौरन दिया जवाब

    रिषभ के ट्वीट पर सोनू सूद ने फौरन जवाब दिया। उन्‍होंने कहा कि 'भाई। सब लोगों की लिस्‍ट रेडी हो रही है। मेरी टीम सब को जल्द ही सम्पर्क करेगी। घर तो आप सब जाएंगे। कुछ आज तो कुछ कल जाएंगे।' आपको बता दें कि सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं और उन्हें उनके घर भेज रहे हैं। अब बसों के अलावा एक्टर लोगों को रेलगाड़ी के जरिए भी उनके गांव भिजवा रहे हैं। बता दें, सोनू सूद पहले ऐसे एक्टर बने हैं, जो इतनी बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। एक्टर की सराहना फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ-साथ नेता भी कर रहे हैं।

    पेप्सीको ने इंस्टाग्राम कैंपेन के लिए सोनू सूद से किया है करार

    पेप्सीको ने इंस्टाग्राम कैंपेन के लिए सोनू सूद से किया है करार

    सोनू सूद के साथ दिग्गज कोल्ड ड्रिंक्स ब्रैंड पेप्सीको ने एक इंस्टाग्राम कैंपेन के लिए समझौता किया है। यह कैंपेन कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए आपस में बिना संपर्क में आए अभिवादन करने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने से जुड़ा होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+