कार की खराबी को लेकर युवक का ट्वीट, सुषमा ने दिया खास जवाब
नई दिल्ली। ट्विटर पर सुषमा स्वराज की उपलब्धता से हर कोई वाकिफ है। उन्होंने कई बार ट्विटर पर किए गए अनुरोध पर लोगों की समस्याओं को दूर किया है या फिर उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने की कोशिश की है।
हालांकि उनकी ट्विटर उपलब्धता के चलते कई बार अजीबोगरीब अनुरोध भी किए जाते हैं। ऐसा ही मामला उस वक्त सामने आया जब एक शख्स ने अपनी कार की परेशानी को सुषमा स्वराज के सामने ट्वीट के जरिए बयां किया। उसने बताया कि उसकी नई कार हद से ज्यादा सफेद धुआं छोड़ती है।

ट्वीट करने वाले युवक का अकाउंट डिलीट
अब इस अजीब समस्या को लेकर सुषमा स्वराज को ट्वीट के पीछे युवक की मंशा चाहे जो भी रही हो, लेकिन सुषमा स्वराज ने इस ट्वीट पर भी बेहद खास प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने ट्वीट में जवाब दिया कि मुझे माफ कीजिए। कृपया अपनी कार को एक वर्कशॉप पर लेकर जाएं।
फिलहाल अनुरोध करने वाले युवक का ट्विटर हैंडल डिलीट हो गया है। बावजूद इसके युवक के ट्वीट पर कुछ लोगों ने सवाल जरूर उठा दिए। उन्होंने ऐसे ट्वीट के लिए उस शख्स की खिंचाई भी की।

ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी ने केंद्रीय विदेश मंत्री को ऐसा ट्वीट किया हो। इससे पहले एक महिला ने भी अजीब ट्वीट किया था।
महिला के ट्वीट पर सुषमा स्वराज ने ये जवाब दिया।
पहले भी केंद्रीय मंत्री के पास आए हैं ऐसे ट्वीट
इससे पहले एक शख्स ने अपने रेफ्रिजरेटर की खराबी को लेकर एक ट्वीट सुषमा स्वराज को किया था। उस पर केंद्रीय मंत्री ने जवाब देते हुए लिखा था कि भाई, मैं आपकी कोई मदद नहीं कर सकती। मैं परेशान लोगों की सहायता में बहुत व्यस्त हूं।












Click it and Unblock the Notifications