तीन शादी कर फंसा शादीशुदा युवक, पहली पत्नी ने खोली पोल

पूरा मामला दिल्ली से सटे नोएडा का है, जहां स्थित महिला पुलिस थाने में आशा सिंह नाम की महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

नोएडा। क्या आपको फिल्म किस-किसको प्यार करूं याद है। इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाले अभिनेता कपिल शर्मा तीन-तीन लड़कियों से शादी करते हैं और अपनी शादी बचाने की कवायद करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक मामला नोएडा में देखने को मिला है। यहां 35 वर्षीय एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने बिना उनको बताए दो अन्य महिलाओं से भी शादी की है।

दिल्ली से सटे नोएडा में महिला ने दर्ज कराई शिकायत

पूरा मामला दिल्ली से सटे नोएडा का है, जहां स्थित महिला पुलिस थाने में आशा सिंह नाम की महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। टीओआई में छपी खबर के मुताबिक महिला का आरोप है कि उसके पति आकार सिंह (40) ने बिना उन्हें बताए दो अन्य महिलाओं से भी शादी की है। आशा सिंह की दर्ज कराई गई शिकायत में पति के साथ-साथ 12 रिश्तेदारों के नाम भी शामिल हैं।

1998 में हुई थी महिला की शादी

1998 में हुई थी महिला की शादी

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रहने वाली आशा सिंह की शादी 1998 में बुलंदशहर के देवला खेड़ा के रहने आकार सिंह के साथ शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने नोएडा में घर लिया और वहां रहने लगे। महिला ने अपनी शिकायत में पति पर विवाहेतर संबंध होने का आरोप लगाया है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि जब मैंने पति से इस संबंध में बात की और विरोध किया तो उन्होंने मुझे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

महिला का आरोप- पति ने बिना बताए की तीन शादी

महिला का आरोप- पति ने बिना बताए की तीन शादी

शिकायत में आशा सिंह ने बताया कि उनके पति नोएडा के सेक्टर 18 में कम्प्यूटर ऑपरेटर थे, हालांकि 2013 में वो वापस अपने गृह नगर चले गए और वहां उन्होंने मधु नाम की महिला से शादी कर ली। आशा सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पति और ससुरालवालों ने मधु से भी हिंसा की और घर से भगा दिया। अपनी एफआईआर में आशा सिंह ने बताया कि 2016 में आकार सिंह ने डिबाई की प्रकाशी नाम की महिला से शादी की और उसके साथ अभी भी रह रहे हैं।

महिला थाने में दर्ज कराई शिकायत

महिला थाने में दर्ज कराई शिकायत

शिकायत में आशा सिंह ने कहा कि उनके पति आकार सिंह ने कई शादी की हैं। उन्होंने मुझे डरा-धमकाकर रखा हुआ था। मेरे दो बेटे भी हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 14 साल और 7 साल है। महिला ने बताया कि बाद में मेरे पति ने 4 से 5 लोगों को मेरे घर भेजा और मुझे बच्चों समेत अपने घर से जबरन निकलवा दिया गया। फिलहाल आशा सिंह एक प्राइवेट कंपनी में टेलर का काम कर रही हैं।

पुलिस ने कही कार्रवाई की बात

पुलिस ने कही कार्रवाई की बात

आशा सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि हिंदू मैरिज एक्ट के तहत उनके पति आरोपी हैं और इस मामले में उन्हें न्याय मिलना चाहिए। पूरे मामले में आरोपी आकार सिंह की प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हालांकि आकार सिंह के पिता ने कहा कि उनका बेटा डिबाई में रह रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं कि उनके बेटे ने दो से तीन शादी की है। पूरे मामले में महिला थाने की एसएचओ ने बताया कि आकार सिंह समेत 12 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज किया गया है। इस संबंध में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+