दिल्ली में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना पड़ा भारी, शराबियों ने युवक को पीटा
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली का दिल भी उतना ही पत्थर का हो गया है जितनी यहां की बेजान इमारतें। इसका ताजा उदाहरण दिल्ली के सबसे वीआईपी इलाके लुटियंस जोन में देखने को मिला। यहां एक पांच सितारा होटल में अपने दोस्त से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करने पर 22 साल के एक युवक की पांच लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना शनिवार सुबह की है।

पुलिस के मुताबिक, नोएडा का रहने वाला वरुण गुलाटी कनॉट प्लेस के एक फाइव स्टार होटल में अपने दोस्त अमन को छोड़ने आया था। होटल में ड्रॉप करने के बाद वरुण गुलाटी वापस लौट रहा था तो पांच लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। वो सभी नशे में धुत्त थे। उन लोगों ने वरुण से पूछा कि तुम अंग्रेजी में क्यों बात कर रहे थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई और पांचों लोगों ने वरुण को पीट दिया।
उसके बाद आरोपी एक गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। इस बीच गुलाटी ने गाड़ी का नंबर लिख लिया। नंबर प्लेट के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन तीन लोगों को पकड़ा गया है उनमें पश्चिम विहार निवासी रूबल सिंह और राजौरी गार्डन जे-4/16 निवासी मनदीप सिंह शामिल हैं। आरोपी रूबल नोएडा में कॉल सेंटर चलाता है, जबकि मनदीप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications