मणिपुर में महिलाओं का वीडियो शूट करने वाला शख्स हुआ अरेस्ट, केंद्र ने कुकी-मैतेई समुदायों से की बात
Man arrested who shoot video Manipur, women video, Center gov talks to Kuki-Meitei communities
Manipur, women Viral Video: मणिपुर मई महीने की शुरूआत से आग की ज्वाला में धधक रहा है। इसी बीच दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके दौड़ाए जाने के वायरल वीडियो ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया था। इस वायरल वीडियो के बाद लगातार केंद्र सरकार पर विपक्षी गुट हमलावर है।

महिलाओं की निर्वस्त्र परेड के मामले में अब तक कई आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं वहीं जिस मोबाइल से ये वीडियो शूट किया गया था पुलिस ने वो वीडियो भी बदामद कर लिया है। इसके अलावा इस वीडियो को शूट करने वाले शख्स को भी अरेस्ट कर लिया है।
वहीं दूसरी ओर सरकारी सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार मणिपुर के कुकी और मैतेई समुदायों के सदस्यों के साथ कई दौर की अब तब बातचीत कर चुकी है। शीर्ष सरकारी सूत्रों के अनुसार मैत्रयी और कोकी समाज दोनों से अब तक केन्द्र सरकार छह दौर बातचीत कर चुकी है।
गौरतलब है 3 मई को मणिपुर में ये हिंसा मणिपुर के दो समुदाय मैत्रयी और कोकी के बीच आरक्षण के मुद्दे पर शुरू हुई। जिसमें अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं ये जो वीडियो वायरल हुआ वो 4 मई का बताया जा रहा है जब ये हिंसा शुरू ही हुई थी।
इस वीडियो में कोकी समुदाय की दो महिलाओं को लोगों की भीड़ धान के खेत में ले जाती हुई नजर आ रही है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला को आगे कुछ लोग अपने साथ नग्न अवस्था में ले जाते हुए नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी महिला जो इस वीडियो में लोगों के झुंड में सबसे आगे नजर आ रही है, उस महिला को भगाते हुए दो शख्स उसके प्राइवेट पार्ट में छेड़खानी करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
इस पूरी घटना की वीडियो वहां मौजूद किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था जिसे अब पुलिस ने उसके मोबाइल समेत अरेस्ट किया है। याद रहे मई में हुई निर्दयी और शर्मसार कर देने वाली घटना का खुलासा अब तो महीने बार जुलाई में हुआ।
संसद के मानसून सत्र के ठीक एक दिन पहले 19 जुलाई को ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और जिसके बाद विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमलावर हो चुकी है। 20 जुलाई से शुरू हुअ मानसून सत्र में विपक्षी गठबंधन इंडिया लगातार मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी को चुप्पी तोड़ने को कहते हुए घेर रहा है। वहीं सत्र में और सदन बाहर इंडिया गठबंधन मोदी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रर्दशन कर रहा है।
The Centre held several rounds of talks with members of Kuki and Meitei communities, six rounds of talks with each community were held: Top government sources https://t.co/aMzIQnQ6nY
— ANI (@ANI) July 27, 2023












Click it and Unblock the Notifications