Lawrence Bishnoi का भाई बन सलमान खान से मांग रहा था 10 करोड़ रुपए, नोएडा में धरा गया

नोएडा और मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान नोएडा में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। उसने कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बनकर अभिनेता सलमान खान को धमकी दी थी और 10 करोड़ रुपए मांगे थे। आरोपी तैयब अंसारी ने कथित तौर पर ऑनलाइन मिले एक फोन नंबर का इस्तेमाल किया, जो मुंबई पुलिस की ओर से जारी एक 'हेल्पलाइन' नंबर निकला।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अंसारी को सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया। वह नोएडा के सेक्टर 92 में एक निर्माणाधीन साइट पर बढ़ई का काम कर रहा था। सेक्टर 9 थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने धमकी के संबंध में सोमवार देर रात नोएडा पुलिस से संपर्क किया था।

Salman Khan

धमकी भरे कॉल के लिए इस्तेमाल किए गए फोन का पता नोएडा से लगाया गया। ऑपरेशन में मदद के लिए बांद्रा पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक रऊफ शेख अपनी टीम के साथ नोएडा पहुंचे। संयुक्त टीम ने उस स्थान पर छापा मारा और धमकी देने और रंगदारी मांगने के आरोप में अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान पता चला कि अंसारी ने इंटरनेट सर्च के ज़रिए फ़ोन नंबर हासिल किया था। धमकी भरे कॉल के लिए उसने जिस नंबर का इस्तेमाल किया, वह मुंबई पुलिस की ओर से जारी किया गया 'हेल्पलाइन' नंबर है। अधिकारी वर्तमान में उसके बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए उससे आगे की पूछताछ कर रहे हैं।

घटना में शामिल मोबाइल फोन अंसारी के पास से बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में पेश करने के बाद मुंबई पुलिस अंसारी को 'ट्रांजिट रिमांड' पर महाराष्ट्र ले जाएगी।

शिवसेना नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हुई हत्या के बाद से मुंबई पुलिस बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को लेकर बहुत ही ज्यादा सतर्क है। इसी का नतीजा है कि फर्जी कॉल के माध्यम से उगाही के फिराक में लगे शख्स की गिरफ्तारी हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+