सेक्स वर्कर ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव, तीन बच्चे के पिता ने कर दी हत्या
नई दिल्ली। सेक्स वर्कर की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्स वर्कर की हत्या करने वाला 32 वर्षीय शख्स शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। आरोपी सेक्स वर्कर महिला से शादी करना चाहता था और वह उसके काम छोड़ने के लिए मजबूर कर रहा था। लेकिन महिला ने उससे शादी करने और काम छोड़ने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद शख्स ने उसको मौत के घाट उतार दिया।

फिलहाल पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है ताकि मामले के तह तक पहुंचा जा सके। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शख्स ने 20 अगस्त को घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के पीछे केवल यही वजह रही कि महिला ने उसके शादी के प्रस्ताव और काम छोड़ने वाले प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।
बता दें कि इस साल जून में नोएडा में एक फॉर्म हाउस में तीन यौनकर्मियों द्वारा कथित रूस से बलात्तार करने का मामला सामने आया था। इन लोगों को दिल्ली से लाया गया था। इसमें कई आरोपी निजी सुरक्षा गार्ड थे और एक कैब चालक भी शामिल था। घटना के बाद महिलाओं ने पुलिस को बताया था कि पुरुषों ने उनके साथ मारपीट भी की और उनके पैसे भी लूट लिए थे।
यह भी पढ़ें- मात्र 20 रुपए के लेनदेन में चल गए लाठी-डंडे, कौशांबी में दुकानदार को भीड़ ने घेरकर पीटा












Click it and Unblock the Notifications